ब्रिटेन की कोर्ट में नहीं चल पाएगा विजय माल्या का खराब जेल वाला बहाना, महाराष्ट्र सरकार ने कहा-हमारे कारागार बेहतर
गृह विभाग के एक अधिकारी के अनुसार जेल प्रशासन माल्या के लिए अलग से एक यूरोपियन स्टाइल टॉयलेट बनाने के लिए तैयार है। 12 नंबर यूनिट में 12 कैदियों को रखा जा सकता है।
नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की इस बात के जवाब में कि भारत की जेलें उसके रहने लायक नहीं हैं, महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि हमारी जेलें माल्या के रहने के लिए तैयार हैं। सरकार ने ऑर्थर जेल रोड की यूनिट 12 की तस्वीर भी भेजी है और बताया है कि इसमें 'किंग ऑफ गुड टाइम्स' के रहने लायक सारी सुविधाएं हैं। इस यूनिट को मुंबई हमलों के आरोपी अजमल कसाब के लिए खास तौर पर तैयार किया गया था।

एडीजी कारागार बीके उपाध्याय ने कहा, 'हमने केंद्र को सभी जरूरी दस्तावेजों समेत एक महीने पहले अपनी रिपोर्ट भेजी है।' ब्रिटेन की कोर्ट में सुनवाई के दौरान माल्या के वकील ने कहा था कि उसके क्लाइंट को विशेष सुविधाओं की जरूरत है और भारत की जेलें उसके लायक नहीं हैं। माल्या से जुड़े केस में यह बात भी कही गई थी कि उसे वेस्टर्न टॉइलट और एसी की जरूरत है। साथ ही मेडिकल सुविधाएं भी आवश्यक हैं, जो भारत की जेलों में उपलब्ध नहीं हैं। जवाब में माल्या के लिए आतंकी कसाब के लिए विशेष रूप से तैयार की गई जेल की रिपोर्ट तैयार की गई है।
गृह विभाग के एक अधिकारी के अनुसार जेल प्रशासन माल्या के लिए अलग से एक यूरोपियन स्टाइल टॉयलेट बनाने के लिए तैयार है। 12 नंबर यूनिट में 12 कैदियों को रखा जा सकता है। एनसीपी नेता छगन भुजबल, उसके भतीजे पंकज और पीटर मुखर्जी को रखा गया है।
आपकों बता दें कि मार्च 2016 से माल्या ब्रिटेन फरार हो चुका है। उस पर 9 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज बकाया है। उसे 18 अप्रैल को पहली बार गिरफ्तार किया गया था। वहीं 2 सितंबर को भी बैंकों के कर्जदार और शराब व्यवसायी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार करने के कुछ ही मिनटों बाद जमानत मिल गई थी। माल्या को ED से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अरेस्ट किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications