Maharashtra: महाराष्ट्र में योगेन्द्र यादव पर हमला, गुस्साए लोग हाथापाई पर उतरे, उठाईं कुर्सियां
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का अभियान तेज है। अकोला में सोमवार को स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कैंडिडेट के पक्ष में वोट की अपील की। लेकिन कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी की और योगेंद्र यादव और उनकी पार्टी के विचारों से असहमति व्यक्त करते उन पर हमला कर दिया। इस दौरान मौके मौजूद पुलिस और योगेंद्र यादव के साथियों ने मारपीट करने पर आमादा हुए लोगों काफी देर तक रोकने के प्रयास किया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

#WATCH | Maharashtra: During a discussion event in Akola, Swaraj Party leader Yogendra Yadav was manhandled by a mob. pic.twitter.com/0UCoP1uIfG
— ANI (@ANI) October 21, 2024
महाराष्ट्र के अकोला में भीड़ द्वारा की गई मारपीट पर स्वराज पार्टी के नेता योगेन्द्र यादव मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं किसी को नहीं जानता, लेकिन स्थानीय साथियों ने 24 लोगों के नाम लिए हैं। वे वंचित बहुजन अघाड़ी के लोग हैं। हमारे एक साथी ने पूछा कि आप लोगों ने ऐसा क्यों किया? तब शख्स ने कहा कि ये 'साहब' का आदेश है, मुझे नहीं पता कि ये 'साहब' कौन हैं..."
#WATCH | On being manhandled by a mob in Akola, Maharashtra, Swaraj Party leader Yogendra Yadav says "I do not know anyone, but local colleagues have taken 24 names. They are people of Vanchit Bahujan Aghadi. One of our colleagues asked why did you people do this? Then man said… https://t.co/8RNILhDMVb pic.twitter.com/O1DJJUXHY4
— ANI (@ANI) October 21, 2024
स्वराज पार्टी के नेता ने कहा, "...अगर वंचित बहुजन अघाड़ी के लोगों ने ऐसा किया है तो मुझे बहुत आश्चर्य हो रहा है , आपने उन पर हमला नहीं किया है, आपने बाबा साहेब के संविधान पर हमला किया है आपने उस लोकतंत्र पर हमला किया है जिसके बारे में आप दिन-रात बात करते रहते हैं और आपने अपने नेता प्रकाश अंबेडकर को शर्मसार किया है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्रकाश अंबेडकर की सोच और हमारे अलग-अलग हैं लेकिन मतभेद के कारण ऐसा हमला किया जाएगा, यह मेरी कल्पना से परे है, कम से कम मैं प्रकाश अंबेडकर को नहीं मानता।"












Click it and Unblock the Notifications