महाराष्ट्र: उद्धव सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किस पार्टी को मिला कौन सा पोर्टफोलियो

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में गठित महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) की सरकार में विभागों का गुरुवार को बंटवारा कर दिया। लगभग दो सप्ताहों के इंतजार के बाद अब विभागों को लेकर स्थिति साफ हो गई है। शिवसेना के हिस्से में गृह मंत्रालय , शहरी विकास और पर्यावरण मंत्रालय आया है। इसके अलावा कांग्रेस के हिस्से में उच्च और तकनीकी शिक्षा, राजस्व, स्कूल और चिकित्सा शिक्षा, महिला बाल विकास और पीडब्ल्यूडी विभाग मिला है। वहीं एनसीपी को वित्त मंत्रालय के अलावा ग्रामीण विकास, जल संसाधन, सामाजिक न्याय मंत्रालय मिला है।

शिवसेना के खाते में आए ये विभाग

शिवसेना के खाते में आए ये विभाग

शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे (शिवसेना) को गृह, शहरी विकास, पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन और संसदीय कार्य दिया गया है। इसके अलावा शिवसेना के कोटे के दूसरे मंत्री सुभाष देसाई को उद्योग एवं खनन, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, युवा एवं खेल, कृषि, रोजगार गारंटी योजना, बागवानी, परिवहन, मराठी शिक्षा, संस्कृति, तथा पोर्ट लैंड डेवल्पमेंट विभाग दिए गए हैं।

एनसीपी के कोटे में आए ये विभाग

एनसीपी के कोटे में आए ये विभाग

वहीं छगन भुजबल (एनसीपी) को ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, जल संसाधन, राज्य उत्पाद शुल्क का जिम्‍मा सौंपा गया है। एनसीपी कोटे के मंत्री जयंत पाटिल को वित्त एवं योजना, हाउसिंग, जन स्वास्थ्य, को-ऑपरेशन एवं मार्केटिंग, फूड एवं सिविल सप्लाई, उपभोक्ता संरक्षण तथा अल्पसंख्यक विभाग दिया गया है।

कांग्रेस को मिले ये विभाग

कांग्रेस को मिले ये विभाग

कांग्रेस के कोटे के मंत्री बालासाहेब थोराट को राजस्व, उर्जा, मेडिकल शिक्षा, स्कूल शिक्षा, पशु पालन, डेयरी विकास एव मत्स्य विभाग दिया गया है। कांग्रेस के कोटे के दूसरे मंत्री नितिन राउत को जनजातीय विकास, महिला एवं बाल कल्याण, कपड़ा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग दिया गया है। नियमों के मुताबिक महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+