Maharashtra: विधानसभा का सत्र शुरू, फडणवीस-अजित पवार ने ली विधायक पद की शपथ
Recommended Video
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधायक पद की शपथ ले ली है, अब सभी विधायकों के शपथ लेने का सिलसिला शुरू हो गया है, फडणवीस के बाद छगन भुजबल, अजित पवार, जयंत पाटिल, बालासाहेब थोराट समेत अन्य विधायकों ने शपथ ली है। आपको बता दें कि प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलबंकर नए विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा विधायक कालिदास कोलबंकर नए प्रोटेम स्पीकर बने हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में उन्हें मंगलवार शाम पद की शपथ की दिलाई थी।

आज प्रोटेम स्पीकर राज्य के 287 विधायकों को शपथ दिलाएंगे, मंगलवार को तेजी से महाराष्ट्र का सियासी घटनाक्रम बदला, कल दोपहर को देवेंद्र फडणवीस ने सीएम और अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलांबकर को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शपथ दिलाई। वहीं एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के नेताओं ने भी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है, मालूम हो कि तीनों दलों के नेताओं ने 162 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

मालूम हो कि 80 घंटे की उठापटक के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में सियासी नाटक थमा है, अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इससे पहले खबरें थी कि उद्धव ठाकरे 1 दिसंबर को शपथ लेंगे लेकिन कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट ने मंगलवार देर रात कहा कि उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को शिवाजी पार्क में सीएम पद की शपथ लेंगे, शपथ ग्रहण समारोह शाम 6.40 बजे होगा। उद्धव ठाकरे को 3 दिसंबर तक विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करना होगा, यानी उद्धव को बहुमत साबित करने के लिए सात दिन का समय मिला है।












Click it and Unblock the Notifications