हिंदू एक्ट्रेस से शादी करने पर सपा नेता के बेटे को जान से मारने की धमकी
मुंबई। समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र के यूथ विंग अध्यक्ष अबू फरहान अाजमी ने बुधवार को राजस्थान के हिंदू कार्यकर्ता समूह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार को कथित रूप से जान से मार देने की धमकी दी गई है।

कार्यालयों में बम लगाने की धमकी
एफआईआर के अनुसार, समूह ने उनकी गाड़ियों घरों और कार्यालयों में बम लगाने की धमकी भी दी। एफआईआर के अनुसार समूह ने आजमी के परिवार और मुस्लिम समुदाय के लिए आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया। एफआईआर के मुताबिक, यह सांप्रदायिक असंतोष पैदा करने के लिए यह सब किया गया।

आएशा से शादी करने पर धमकी
हिंदू समूह ने बॉलीवुड अभिनेता आयशा टाकिया से शादी करने पर भी फरहान को धमकी दी। समूह की ओर से कह गया कि 'आप सभी जानवर हैं? क्या आप भूल गए हैं कि आप हिंदू लड़की से शादी करके लव जिहाद में शामिल हो गए हैं?'

अपने पिता से कहो...
फरहान के पिता पूर्व राज्यसभा सांसद अबु आसिम आजमी को भी धमकी मिली। मुंबई पुलिस आयुक्त, ईपीएस देवेन भारती के समक्ष प्राथमिकी दर्ज की गई ।

जानवरों की तरह चिल्लाना बंद करे
द फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक समूह ने फरहान को सोमवार को फोन किया और कहा, 'अपने पिता अबू आज़मी से कहो कि जानवर की तरह चिल्लाना बंद करें नहीं तो उसे फेंक दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications