शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- अजित पवार ने जेल जाने से बचने के लिए पाप, शरद पवार के साथ धोखा

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- अजित पवार ने किया पाप,शरद पवार के साथ धोखा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सियासी उलट फेर हुआ। बीजेपी और एनसीपी नेता अजित पवार ने मिलकर शनिवार को गठबंधन की सरकार बना दी। इस सियासी उठा-पटक में सबसे बड़ा झटका शिवसेना को लगा। शिवसेना नेता संजय राउत ने इसके लिए अजित पवार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने धोखा देते हुए बीजेपी के साथ हाथ मिलाया और उपमुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने कहा कि इससे शरद पवार का कुछ लेना-देना नहीं है।

Recommended Video

    Maharashtra में BJP को Sanjay Raut ने Fadnavis को अब दे डाली ये बड़ी चुनौती | वनइंडिया हिन्दी
    Maharashtra: Shiv Sena Sanjay Raut says NCP Leader Ajit Pawar has backstabbed the Maharashtras People

    संजय राउत ने कहा कि अजित पवार ने शरद पवार और महाराष्ट्र की जनता के साथ धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने जेल जाने से बचने के लिए बीजेपी से हाथ मिलाया है और बीजेपी सरकार बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। संजय राउत ने ट्विट किया कि 'पाप के सौदागर'। उन्होंने इस ट्वीट के जरिए बीजेपी और अजित पवार पर हमला बोला है।


    उन्होंने कहा कि लोगों को आमंत्रित करके क्यों नहीं शपथ ली। आपने पाप किया है, चोरी की है, महाराष्ट्र की जनता को दगा किया है। इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए भतीजे ने चाचा को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि आंखें खुलने से पहले यह पाप नष्ट होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+