Maharashtra: विशेष सत्र के पहले बप्पा के दर पर पहुंचे शिवसेना युवराज आदित्य ठाकरे, Pics
मुंबई। नई विधानसभा के पहले सत्र से पहले बुधवार सुबह शिवसेना युवराज आदित्य ठाकरे सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने बप्पा के सामने मत्था टेका और घर-परिवार और राज्यवासियों की सलामती के लिए दुआ मांगी, आपको बता दें कि 80 घंटे के सियासी घटनाक्रम के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में सियासी नाटक थमा और अब राज्य में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की कांग्रेस बनने जा रही है, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले खबरें थी कि उद्धव ठाकरे 1 दिसंबर को शपथ लेंगे, कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट ने मंगलवार देर रात कहा कि उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को शिवाजी पार्क में सीएम पद की शपथ लेंगे, शपथ ग्रहण समारोह शाम 6.40 बजे होगा। उद्धव ठाकरे को 3 दिसंबर तक विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करना होगा, यानी उद्धव को बहुमत साबित करने के लिए सात दिन का समय मिला है।












Click it and Unblock the Notifications