बीजेपी पर आग उगल रही शिवसेना से उसके अपने ही नाराज, 17 MLA का चढ़ा पारा, जानिए क्या है वजह
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रही उठापटक के बीच शिवसेना के खेमे में अंतर्रविरोध शुरू हो गया है। जिस तरह से मुख्यमंत्री पद की जिद के चलते शिवसेना ने भाजपा से गठबंधन खत्म करके एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की कवायद में जुटी है, उससे नाराज शिवसेना के भीतर फूट होती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार एनसीपी और कांग्रेस के साथ शिवसेना की सरकार बनाने की कोशिशों से शिवसेना के कई विधायक नाराज हैं।
Recommended Video

ठाकरे से की मुलाकात
जानकारी के अनुसार शिवसेना के तकरीबन 17 विधायक पार्टी नाराज हैं। हालांकि शिवसेना के नेता मनोहर जोशी इन तमाम नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि वह खुद इन 17 नाराज विधायकों को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे गए। बता दें कि ये सभी नाराज विधायक पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र के हैं।

हिंदुत्व का मुद्दा नहीं छोड़ना चाहते
पार्टी के इन विधायकों का कहना है कि पार्टी शुरुआत से ही हिंदुत्व के मुद्दे पर चली है, लेकिन सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस के साथ जाना गलत है। विधायकों का कहना है कि वह हिंदुत्व के मुद्दे को किसी भी हाल में नहीं छोड़ना चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले शिवसेना के विधायक अब्दुल सत्तार ने दावा किया था कि प्रदेश में नई सरकार का गठन 25 या फिर 26 दिसंबर को हो सकता है।

छह दिन के कपड़े लेकर आने को कहा गया
अब्दुल सत्तार ने कहा था कि पार्टी के मुखिया उद्धव ठाकरे ने 56 विधायकों को मुंबई बुलाया है। सभी विधायकों को आधार कार्ड, पैन कार्ड और पांच से छह दिन के कपड़े लेकर आने को कहा गया है। सभी विधायकों मुंबई में रहेंगे और वहीं जा नहीं सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में सरकार के गठन को लेकर चल रही कवायद के बीच एनसीपी मुखिया शरद पवार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।












Click it and Unblock the Notifications