दिल का दौरा पड़ने से राष्ट्रीय खेल में एक खिलाड़ी की मौत
तिरुवनंतपुरम। खेल के मैदान में एक बार फिर दुखद घटना घटी है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान 21 वर्षीय नेट बॉल खिलाड़ी की मौत हो गयी है। मयुरिश पवार की प्रैक्टिस के बाद अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी है।

पवार की ट्रेनिंग के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद आनन-फानन में में पवार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राष्ट्रीय खेल के सेक्रेटरी ने बताया कि पवार ट्रेनिंग के बाद अपने सहयोगियों के साथ अपने कमरे में जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक पवार को दिल का दौरा पड़ा और वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पवार के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार वालों को सुपुर्द किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications