NCP के बाद विपक्षी गठबंधन में भी दरार! TMC बोली, 'बंगाल में भाजपा को अकेले हराएंगे, नहीं चाहिए विपक्षी एकता'

एनसीपी में दरार के बाद अब विपक्षी दलों की एकता भी खतरे में नजर आ रही है। विपक्ष के सबसे अहम दल टीएमसी ने दावा किया है कि वो अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है। उसे किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं है।

अजित पवार के शपथग्रहण के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि राज्य में विपक्ष के इंद्रधनुषी गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने और जीतने में सक्षम है।

Opposition unity

उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल में विपक्षी एकता के बिना काम कर सकते हैं। हम अकेले राज्य में बीजेपी को हराने में सक्षम हैं।

पटना गई थीं ममता बनर्जी
पिछले महीने पटना में विपक्षी दलों की अहम बैठक हुई थी। जिसमें बंगाल की सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी भी गई थीं। उस दौरान सभी दलों ने मतभेदों को भुलाकर अगले साल लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

वहीं दूसरी ओर 13-14 जुलाई को कांग्रेस शासित कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विपक्ष की अगली बैठक होगी। ऐसे में टीएमसी नेता के इस बयान से फिर से विपक्षी एकता पर खतरा मंडरा रहा है।

पंचायत चुनाव पर कही ये बात
वहीं दूसरी ओर बंगाल में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। उस पर रॉय ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ये निर्देश नहीं दे सकते कि केंद्र कैसे पूरे राज्य में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी।

अजित पवार ने 'चाचा' को दिया धोखा
वहीं रविवार को अजित पवार ने फिर से शरद पवार को धोखा दिया। उन्होंने 40 विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए महाराष्ट्र की एनडीए सरकार को समर्थन दे दिया। साथ ही डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। उनके अलावा 8 अन्य विधायक भी मंत्री बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+