नांदेड़ MCD Election Results LIVE: कांग्रेस की बड़ी जीत, 81 में से 71सीटें जीतीं

महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। गुरुवार को सुबह 10 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई है। म्युनिसिपल कारपोरेशन की 81 सीटों पर 11 अक्टूबर (बुधवार) को हुए मतदान में करीब 60 फीसदी लोगों ने मतदान किया था।

मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की है। 81 में से 71 सीटों पर कब्जा कर कांग्रेस ने चुनाव में लगभग सूपड़ा साफ कर दिया है। गुरुवार को सुबह 10 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। म्युनिसिपल कारपोरेशन की 81 सीटों पर 11 अक्टूबर (बुधवार) को हुए मतदान में करीब 60 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे नजर आ रही है। साल 2012 में हुए मतदान में कांग्रेस ने 81 सीटों में से 41 जबकि शिवसेना ने 12 सीटें जीती थीं। वहीं एआईएमआईएम ने 11 सीटों पर कब्जा किया था। भाजपा मजह दो सीटें जीत सकी थी। नतीजों के ताजा रुझान हम आपको दे रहे हैं।

LIVE: नांदेड़ एमसीडी चुनाव, कांग्रेस की बड़ी जीत
  • राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और एआईएमआईएम अपना खाता खोलने में नाकाम रही हैं।
  • 81 सीटों में से कांग्रेस ने 71, भाजपा ने छह और शिवसेना ने एक सीट जीत ली है। वहीं एक सीट निर्दलीय ने जाती है। दो सीटों पर गिनती जारी।
  • शाम 5:00 बजे तक 81 में से 73 के नतीजे आ चुके हैं। 73 में से कांग्रेस ने 66 सीटें जीत ली हैं। भाजपा को 5 सीटें मिली हैं। एक सीट शिवसेना को और एक पर निर्दलीय को जीत मिली है। आठ सीटों पर गिनती जारी है, जिनमें से सात पर कांग्रेस को बढ़त है।
  • 81 में से 67 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त, पांच पर भाजपा ने बढ़त बनाई।
  • नांदेड महानगरपालिका पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार, कांग्रेस ने 81 में से 37 सीटें जीतीं, 20 पर बढ़त।
  • ताजा रुझानों में कांग्रेस ने 81 में से 51 सीटों पर बढ़त बनाई, भाजपा दो, शिवसेना को एक पर बढ़त।
  • 24 सीटों पर आए नतीजें, 23 सीटों पर कांग्रेस ने किया कब्जा।
  • कांग्रेस को 44, भाजपा को दो, शिवसेना की एक सीट पर बढ़त।
  • कांग्रेस बड़ी जीत की ओर, कार्यकर्ता जश्न मनाने सड़कों पर उतरे।
  • ताजा रुझानों में कांग्रेस 39, भाजपा दो सीटों पर आगे।
  • कांग्रेस ने 20 सीटें जीतीं।
  • पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद में कांग्रेस ने 12 सीटें जीत ली हैं। जबकि 28 पर उसने बढ़त बनाई हुई है। शिवेसना जो जबकि भाजपा एक सीट पर आगे है।
  • भाजपा के शांता गोरे वार्ड 19 से चुनाव जीत गए हैं।
  • भाजपा की जागृति पटेल चुनाव जीत गई हैं।
  • वार्ड 11 से कांग्रेस के सैयद शेर अली को जीत मिली है।
  • शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है, शिव सेना ने दो सीट पर बढ़त बना रखी है। जबकि भाजपा और एआईएमआईएम ने एक-एक सीट पर बढ़त बनाई है।
  • पूर्व सीएम अशोक चव्‍हाण और सीएम देवेंद्र फड़नवीस की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है ये चुनाव। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी किया था प्रचार।
  • नांदेड़ में चुनाव में पहली बार वीवीपीएटी मशीनों के जरिए मतदान हुआ है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+