गृह राज्य मंत्री के पिता ने स्कूल कर्मचारी को मारा थप्पड़, Video वायरल
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में गृह राज्य मंत्री रंजीत पाटिल के पिता ने राज्य के अकोला में स्कूल कर्माचारी को थप्पड़ मार दिया। मंत्री के पिता ने कर्मचारी को अपशब्द भी कहे। इस मामला का वीडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार रंजीत पाटिल के पिता वीएन पाटिल की संस्था भाऊसाहेब देशमुख विद्यालय चलाती है। पाटिल इस दौरान स्कूल की जांच करने गए थे। वहां उन्हें इस बात पर गुस्सा आया कि स्कूल में बच्चे एडमिशन क्यों नहीं ले रहे हैं?
डांटना शुरू किया...
इस मसले को लेकर उन्होंने कर्मचारी को डांटना शुरू कर दिया। पाटिल की इस हरकत पर वहां मौजूद अन्य लोग वीडियो बनाने लगे। इस दौरान पाटिल ने कर्माचरी को थप्पड़ मार दिया। वहीं इस मामले में यहीं के मूर्तिजापुर पुलिस स्टेशन में शिकायच दर्ज करा दी गई। वीएन पाटिल ने कहा कि मैंने किसी को थप्पड़ नहीं मारा।
वहीं खुद मंत्री ने कहा है कि मामले की जांच पुलिस कर रही है। बता दें कि वीएन पाटिल खुद विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications