महाराष्‍ट्र में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी पिकअप वैन, 7 लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्‍ट्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के धुले जिले में एक गांव के पास पिकअप वैन बोरी नदी में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा रात करीब 2 से तीन बजे के बीच हुआ। सभी मृतक मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के बताए जा रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि हादसे के वक्त पिकअप वैन ओवरलोड थी और अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है।

Recommended Video

    Maharashtra:7 killed,24 injured after pickup van falls off bridge in Dhule|वनइंडिया हिंदी
    महाराष्‍ट्र में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी पिकअप वैन, 7 लोगों की मौत

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मरने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के बडवानी जिले के हैं। वे महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। मजदूरों के साथ उनके परिवार के लोग भी थे। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।

    हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों और शवों को बाहर निकालने में मदद की। हालांकि मरने वालों के नाम और जानकारी अभी नहीं मिल पायी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+