याकूब मेमन की फांसी बनी देश की सबसे महंगी फांसी
मुंबई। 1993 मुंबई बम ब्लास्ट का दोषी याकूब मेमन को नागपुर जेल में फांसी दे दी गई है। मेमन को सुबह 6:43 बजे फांसी दी गई है। जिस वक्त उसे फांसी दी गई उस वक्त 9 लोग मौजूद थे जिसमें जेल आईजी, जेलर, मजिस्ट्रेट, डॉक्टर, जल्लाद के अलावा दो गवाह और दो कांस्टेबल मौजूद थे।

मेमन की फांसी देश की सबसे महंगी फांसी है। ऐसा इसलिए क्योंकि फांसी के लिए हैंगिंग शेड पर करीब 23 लाख रुपये खर्च करके लोहे का सुरक्षा कवच तैयार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर सेंट्रल जेल के लिए करीब 23 लाख रुपये दिया था। इससे एक मजबूत हैंगिंग शेड फांसी तैयार किया गया। यह लोहे की ऐसी कवच है जिसे भेद पाना किसी के वश में नहीं।
ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि 1970 में पुणे के येरवडा जेल से इंटरनेशनल स्मगलर डैनियल हैली वॉलकॉट को हेलिकॉप्टर से भगाने की कोशिश हुई थी। सरकार नहीं चाहती कि इस तरह कोई कोशिश इस बार हो सके।












Click it and Unblock the Notifications