31 दिसंबर की रात मुंबई में खुले रहेंगे बार, होटल, रातभर करें पार्टी
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने आदेश जारी कर मुंबई में 31 दिसंबर की रात को पब, बार, होटल खुले रखने को कहा है, ताकि लोग नए साल पर पार्टी वगैरह कर सकें। 31 दिसंबर की शाम को शहरों में लोग पार्टी करते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों की मांग रहती है कि देर तक होटल और बार खुले रहें। महाराष्ट्र सरकार ने इस बात का ध्यान रखा है।

31 दिसंबर की रात को अक्सर होटल और बार खुले रहते हैं लेकिन कई बार प्रशासन कानून का हवाला देकर बंद करा देता है। इसको ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने आदेश जारी किया है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन को सतर्कता के आदेश दिए हैं।
मुंबई पुलिस डीसीपी की पीआरओ मंजूनाथ सिंगे ने बताया है कि 31 दिसंबर की रात मुंबई में 40 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। ताकि किसी भी गड़बड़ी की आशंका को खत्म किया जा सके। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं शहर में अलग-अलग जगहों पर लाइव कैमरा के जरिए भी नजर रखी जाएगी।
कुछ और राज्यों में भी 31 दिसंबर की शाम को सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश प्रशासन ने जारी किए हैं। दिल्ली-एनसीआर भी इसमें शामिल है। नोएडा, गुरुग्राम 31 दिसंबर की रात कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस टीम की तैनाती की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications