NCP ने राजभवन को सौंपी MLA की लिस्ट, अजित पवार का भी नाम शामिल
मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहे है, इस मामले में सुप्रीमकोर्ट में आज सुनवाई हुई क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने याचिका दाखिल कर इस सरकार गठन के तरीके पर सवाल उठाया है, देश की सर्वोच्च अदालत में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने याचिका दाखिल कर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है, जिसमें उन्होंने सूबे में सरकार बनाने के लिए देवेंद्र फडणवीस को आमंत्रित किया था।

सोमवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी
इस मामले पर जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने सुनवाई की, शीर्ष कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है, अब इस मामले पर सोमवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी।
NCP ने किया 51 विधायकों के समर्थन का दावा
तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने एक बार फिर 51 विधायकों के समर्थन का दावा किया है, उसकी ओर से अजित पवार को मनाने की कोशिशें भी लगतार जारी है तो वहीं इसी बीच एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटील 51 विधायकों के हस्ताक्षर की चिट्ठी लेकर राजभवन पहुंचे, जहां पाटील ने बताया कि विधायकों की लिस्ट में अजित पवार का नाम भी शामिल है, हालांकि उस पर अजित पवार का हस्ताक्षर नहीं है। जयंत पाटील ने कहा कि वे अजित पवार से मुलाकात कर उनको मनाने की कोशिश करेंगे।
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने दिया ये बयान
इससे पहले एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भी मीडिया में बयान दिया है कि आज शाम तक सभी एनसीपी विधायक हमारे पास वापस आ जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अजित पवार से बातचीत हो रही है। उन्हें भी वापस एनसीपी में ले आने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि अनिल भाईदास पाटिल एनसीपी के साथ हैं। अजित पवार के करीबी बाबासाहेब पाटिल भी एनसीपी के करीब है।उन्होंने कहा कि बीजेपी बहुमत साबित नहीं कर पाएंगी। उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग भी की है।












Click it and Unblock the Notifications