Maharashtra Govt Formation: कांग्रेस और NCP नेताओं की बैठक टली, जानिए क्यों?
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच अभी भी पेंच फंसा हुआ है, बीजेपी का साथ छोड़कर सरकार बनाने का सपना देख रही शिवसेना को NCP प्रमुख शरद पवार के बयान से करारा झटका लग सकता है क्योंकि सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा है उनके पास सरकार बनाने के लिए बहुत समय है, अभी किसी और के साथ सरकार बनाने की चर्चा नहीं हुई है।

दिल्ली में आज कांग्रेस और NCP नेताओं की बैठक
इसी सिलसिले में आज एनसीपी-कांग्रेस के नेताओं की बैठक होने वाली थी जिसमें सरकार किसकी और कैसे बनेगी इस पर चर्चा होनी थी, बैठक में अजित पवार, जयंत पाटिल, प्रफुल पटेल अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट शामिल होने वाले थे लेकिन अब इस बैठक को टाल दिया गया है, खबर है कि ऐसा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती की वजह से किया गया है, अब ये बैठक बुधवार को होगी।
संजय राउत ने दिया ये बयान
मालूम हो कि सोमवार को शरद पवार के सोनिया गांधी से मिलने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत भी उनसे मिलने पहुंचे थे, राउत ने मुलाकात के बाद कहा कि सभी पार्टियां चाहती हैं कि राज्य से राष्ट्रपति शासन खत्म होना चाहिए।

सरकार बनाने पर बात नहीं हुई: पवार
हालांकि प्रेस वार्ता में पवार ने साफ कहा कि अभी सरकार बनाने पर बात नहीं हुई है, अभी कांग्रेस-एनसीपी ने आपस में बात की है, आगे की रणनीति के लिए दोनों पार्टी के नेता आपस में बात करेंगे,जब शरद पवार से पूछा गया कि शिवसेना दावा कर रही है कि उनके पास 170 विधायकों का समर्थन है, तो शरद पवार ने जवाब दिया कि मुझे नहीं पता कि उनके पास ये नंबर कहां से आया है, वो ही इस बारे में बता सकते हैं, मैं नहीं।

आज तक कभी भी विरोध के लिए वेल में नहीं गया: पवार
पीएम के द्वारा राज्यसभा में एनसीपी की प्रशंसा पर बोले पवार- मैं इतने सालों से संसद का सदस्य हूं, आज तक कभी भी विरोध के लिए वेल में नहीं गया। यह हमारी पार्टी की नीति है, पीएम ने उसी का जिक्र किया।मालूम हो कि सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications