Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र सरकार ने उड़ा दी है बॉलीवुड की नींद, IFTDA ने दो दिशा-निर्देशों को बताया अव्यवहारिक

नई दिल्ली। हिंदी फिल्म और टेलीविजन धारावाहिकों के निर्देशकों की यूनियन ने महाराष्ट्र सरकार से उस निर्देश में बदलाव की मांग की है जिसमें कहा गया है कि कोरोना से बचाव के लिए 65 साल से ऊपर के तकनीशियनों व कलाकारों को शूटिंग स्थल से दूर रखा जाए और शूटिंग के हर लोकेशन पर डॉक्टर और नर्स की तैनाती शामिल है, जिसे इफ्टडा ने पूरी तरह अव्यवहारिक करार दिया है।

bollywood

गौरतलब है महाराष्ट्र सरकार ने यह निर्देश फिल्म इंडस्ट्री के कामगारों की फेडरेशेन की सलाह पर ही जारी किए हैं, लेकिन भारतीय फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा) के अध्यक्ष व फिल्म निर्देशक अशोक पंड़ित ने कहा कि फेडरेशन ने फिल्मों व टीवी की शूटिंग दोबारा शुरू करने के लिए जो जरूरी शर्तें बनाईं, उनमें 65 साल से ऊपर के कलाकारों को कम से कम तीन महीने तक शूटिंग स्थलों से दूर रखने की बात कही है।

bollywood

इफ्टडा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे अपने पत्र में कहा है कि अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, परेश रावल, अन्नू कपूर, नसीरुद्दीन शाह, धर्मेंद्र, शक्ति कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, पंकज कपूर, जैकी श्रॉफ, डैनी, दलीप ताहिल, टीनू आनंद आदि तमाम कलाकार 65 साल से ऊपर हैं। यहीं नहीं, 65 साल से ऊपर के निर्देशकों के नाम भी इफ्टडा ने इस पत्र में गिनाए हैं, जिनमें अनिल शर्मा, डेविड धवन, सुभाष घई, श्याम बेनेगल, मणि रत्नम और प्रकाश झा आदि के नाम शामिल हैं।

bollywood

इफ्टडा ने हर लोकेशन पर डॉक्टर और नर्स की तैनाती को भी अव्यवहारिक बताया है। एसोसिएशन के मुताबिक मुंबई में वैसे ही स्वास्थ्यकर्मियों की कमी है, ऐसे में बजाय हर लोकेशन पर इनकी तैनाती के इनकी उपलब्धता इलाकों के हिसाब से रखी जानी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+