फिल्म-सीरियल को शूटिंग की मिली इजाजत, Kiss-Hug और अंतरंग दृश्यों पर प्रतिबंध, खुद करें मेकअप, घर से लेकर आएं खाना
नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से पिछले कई महीनों से फिल्मों व सीरियल की शूटिंग बंद थी। लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने कुछ नियम व शर्तों के साथ शूटिंग की इजाजत दे दी है। सरकार की ओर से इस बाबत तमाम प्रोड्यूसर्स के लिए एक गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमे किन शर्तों के साथ फिल्मों की शूटिंग की इजाजत दी गई है, इस जानकारी है। 16 पेज की इस गाइडलाइन में उन इलाकों में शूटिंग की इजाजत दी गई है जो कंटेनमेंट जोन में नहीं आते हैं। लेकिन सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है उसका सीधा असर आने वाली फिल्मों और सीरियल पर देखने को मिलेगा।

बच्चों व बुजुर्गों पर प्रतिबंध
फिल्म व टीवी प्रोडक्शन की शूटिंग 33 फीसदी लोगों के साथ ही की जा सकती है, हालांकि इसमे मुख्य कास्ट शामिल नहीं होंगे। हर किसी के पास आईडी कार्ड होना चाहिए, उनके फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य है। शूटिंग के दौरान डॉक्टर, नर्स का होना अनिवार्य है ताकि वह क्रू व कास्ट के लोगों का तापमान चेक करते रहें। किसी भी गर्भवती महिला, 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सेट पर आने की अनुमति नहीं होगी। दर्शकों को भी शूटिंग स्थल पर इकट्ठा होने पर पाबंदी होगी।

एक्टर के माता-पिता ही करें परिवार का रोल
सरकार की ओर से कहा गया है कि शूटिंग पर आने के लिए हर किसी के लिए एक निश्चित समय तय किया जाए। कास्टिंग डायरेक्टर को कास्टिंग ऑनलाइन करनी होगी। साथ ही कहा गया है कि जब शूटिंग के लिए परिवार को कास्ट करना हो तो असल अभिनेता के माता पिता को वरीयता देनी होगी ताकि लोगों का एक दूसरे से संपर्क सीमित लोगों के ही बीच रहे। शूटिंग को एक निश्चित जगह पर गेटेड लोकेशन पर किया जाएगा, इस दौरान क्रू मेंबर्स के बीच 6 फीट की दूरी अनिवार्य रहेगी, सभी को मास्क पहनना होगा, सभी दरवाजों और गेट पर सेक्युरिटी गार्ड तैनात होंगे ताकि इनके हैंडल को कम से कम लोग छुएं।

चुंबन, आलिंगन पर पाबंदी
इसके अलावा शूटिंग के दौरान चुंबन, आलिंगन, अंतरंग दृश्य, हाथ मिलाना, सिगरेट को साझा करने पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। सेट पर घर से बना खाना लाना होगा। बेंच की जगह पोर्टेबल कुर्सी का इस्तेमाल करना होगा, जूते के कवर लेकर आना होगा। साथ ही प्रोड्यूसर को शूटिंग के दौरान 50 से अधिक लोग इकट्ठा ना हों, इसे सुनिश्चित करना होगा, जिसमे क्रू मेंबर व एक्टर सभी शामिल हैं।

खुद करें अपना मेकअप
यही नहीं जबतक कि कोरोना संक्रमण का खतरा टल नहीं जाता है शूटिंग में शादी, मार्केट, लड़ाई के सीन की शुटिंग की अनुमति नहीं होगी। आर्टिस्ट को अपने सपोर्ट स्टाफ को कम करने को कहा गया है, सिर्फ एक सपोर्ट स्टाफ को लाने की अनुमति होगी। यही नहीं एक्टर को खुद से अपना मेकअप करना होगा, हेयर स्टाइलिंग करनी होगी। कपड़ों के ट्रायल एक्टर के घर पर होगा, लुक टेस्ट को वीडियो कॉल पर किया जाएगा। वहीं जूनियर आर्टिस्ट के कम से कम इस्तेमाल की सलाह दी गई है। मुंबई में फिल्म की शूटिंग के लिए प्रोड्यूसर को महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड से इजाजत लेनी होगी, जबकि महाराष्ट्र से बाहर शूटिंग के लिए वहां के डीएम से इजाजत लेनी होगी। सरकार के इस फैसले का मनोरंजन जगत ने स्वागत किया है।
-
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications