पटाखे को चॉकलेट समझकर खा गई 5 साल की बच्ची, मौत
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक गांव में दिवाली के दिन दर्दनाक हादसा हुआ। पांच साल की एक मासूम बच्ची पटाखे को चॉकलेट समझकर खा गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेड तहसील के तिसंगी गांव में दामिनी निकम अपने घर के बाहर खेल रही थी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और फिर अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि घर वालों से पूछताछ के बाद साजिश की आशंका निकल कर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications