महाराष्ट्र बाढ़: पीड़ितों की मदद के लिए अमिताभ बच्चन ने 51 लाख और रिलायंस ने 5 करोड़ रुपए किए दान

मुंबई। भारी बारिश की वजह से देश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। खासकर महाराष्ट्र में स्थिति काफी दयनीय है। कई जिलों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसी बीच महाराष्ट्र में बाढ़ से आई तबाही के बाद कई बड़ी हस्तियां मदद के लिए आगे आईं हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा रिलायंस इंडस्ट्री ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अमिताभ बच्चन और रिलायंस इंडस्ट्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में लाखों रुपए दान दिए हैं। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी है।

Maharashtra Floods: Amitabh Bachchan Reliance Industries donated millions of rupees

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'अमिताभ बच्चन जी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये दिये हैं, इसके लिए धन्यवाद. यह कोल्हापुर, सांगली और सतारा जैसे बाढ़ प्रभावित जिलों में पुनर्वास प्रयासों में मदद करने और योगदान करने के लिए बहुत से लोगों को प्रेरित करेगा।' वहीं दूसरे ट्वीट में देवेंद्र फडणवीस ने रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड को धन्यवाद दिया। रिलायंस ने पांच करोड़ रुपये का दान दिया है। इसमें उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वो रिलांयस इंडस्ट्री चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे के साथ चेक लिए हुए फोटो खिचवाते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से सांगली और कोल्हापुर प्रशासनिक मंडल के अंतर्गत पड़ने वाले पांच जिले और सोलापुर, पुणे, सतारा खंड के कई जिले बाढ़ से बूरी तरह से प्रभावित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो महाराष्ट्र में बाढ़ की वजह से अब तक 60 लोगों की जान चली गई है। बाढ़ को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से 8,813 करोड़ रुपए की सहायता राशि मांगी है। फिलहाल बाढ़ की चपेट में आने वाले लोग राहत शिविरों में ठहरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, सीएम केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+