महाराष्ट्र सरकार से लिखित आश्वासन के बाद किसानें ने खत्म किया लोकसंघर्ष मार्च

मुंबई। अपनी मांगों को लेकर मुंबई में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपना लोकसंघर्ष मार्च खत्म कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से अपनी मांगों के पूरा करने का लिखित भरोसा मिलने के बाद किसान आंदोलन खत्म करने को राजी हो गए। कर्जमाफी और दूसरे मुद्दों को लेकर किसानों ने ठाणे से दो दिन का मार्च शुरू किया था। विदर्भ और अहमदनगर के किसान मुंबई के लिए कूच करेंगे। मुंबई की ओर लॉन्ग मार्च के लिए किसान ठाणे के आनंद नगर में मंगलवार की रात से ही जमा होने लगे थे। उत्तरी महाराष्ट्र से हजारों किसान ठाणे पहुंचे हैं। ये सभी किसान गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे। किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और MSP पर कानून लाने की मांगे भी वे सरकार से कर रहे हैं। किसान नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया है कि 6 महीने गुजर जाने के बावजूद कोई वादा पूरा नहीं हुआ। इसलिए, अपनी मांगों को लेकर 20 हजार किसान सड़कों पर उतर रहे हैं।

Maharashtra farmers protest: Thousands begin march from Thane to Mumbai live Updates

LIVE Feed
Nov 22, 2018, 8:06 PM IST

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपना लोकसंघर्ष मार्च खत्म कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से अपनी मांगों के पूरा करने का लिखित भरोसा मिलने के बाद किसान आंदोलन खत्म करने को राजी हुए।
Nov 22, 2018, 12:09 PM IST

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को मिलकर अपनी मांगों पर चर्चा करने के लिए न्योता भेजा, बड़ी संख्या में किसान पहुंचे हैं आजाद मैदान
Nov 22, 2018, 11:09 AM IST

मुंबई के आजाद मैदान पहुंचा किसानों का महामार्च, CM फडणवीस ने दिया बातचीत का न्योता
Nov 22, 2018, 10:39 AM IST

किसानों का कहना है- सरकार ने मांगें पूरी नहीं तो तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी करेंगे।
Nov 22, 2018, 10:39 AM IST

मार्च में भी हुआ था ऐसा ही प्रदर्शन, जब 25 हजार किसान नासिक से मुंबई आए थे
Nov 22, 2018, 10:31 AM IST

महाराष्ट्र के CM फडणवीस ने बातचीत के लिए किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया
Nov 22, 2018, 9:08 AM IST

किसान आंदोलन के कारण आज लोगों को आजाद मैदान के आस पास भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ सकता है, लोक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में हजारों किसानों का आजाद मैदान तक मार्च
Nov 22, 2018, 9:08 AM IST

हज़ारों किसानों और आदिवासियों ने बुधवार को ठाणे से मुंबई तक दो दिनों का मार्च शुरू किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+