महाराष्ट्र चुनाव को लेकर MVA में पकने लगी खिचड़ी! दिल्ली दरबार से क्या लेकर लौटेंगे उद्धव ठाकरे?

Maharashtra news: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। शिवसेना (यूबीटी) के नेता मंगलवार से तीन दिनों तक दिल्ली में कैंप करेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे और इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के साथ भी सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा करेंगे।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के मुताबिक दिल्ली प्रवास के दौरान ठाकरे कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, उनकी मां और कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे और एनसीपी (एससी) प्रमुख शरद पवार से समेत इंडिया ब्लॉक के सभी नेताओं के साथ भी चर्चा करेंगे।

maharashtra election

उद्धव के लिए कितनी सीटें छोड़ेगी कांग्रेस?
महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अटकलें हैं कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे शिवसेना (यूबीटी) के लिए कम से कम 112 से लेकर 114 सीटें चाहते हैं।

शांतिपूर्ण तरीके से सीट शेयरिंग हो जाए-राउत
बेटे आदित्य ठाकरे के साथ दिल्ली दरबार में शामिल होने वाले उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राउत ने कहा, 'हम ये चाहते हैं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जो आ रहा है, उनकी सीट शेयरिंग हो जाए....और बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से हो जाए...हमें ये विश्वास है कि जैसे लोकसभा में ये हुआ, वैसे ही हो जाएगा....'

शिवसेना (यूबीटी) को एमवीएम में किस बात का लग रहा है डर?
राउत शांतिपूर्ण तरीके से सीटे शेयरिंग होने की उम्मीद जता रहे हैं तो उसके पीछे लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी का बाकी सहयोगियों के मुकाबले निराशाजनक प्रदर्शन है।

इंडिया ब्लॉक में शिवसेना (यूबीटी) का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा
दरअसल, उद्धव के सामने चुनौती ये है कि लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी को महा विकास अघाड़ी की तीनों सहयोगियों में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद भी स्ट्राइक रेट सबसे खराब रही थी। वहीं शरद पवार की पार्टी की स्ट्राइक रेट सबसे अच्छी थी और वह तभी से सीटों के बंटवारे को इसे ही आधार बनाने की मांग कर रही है।

लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में इंडिया ब्लॉक में सबसे ज्यादा 13 सीटें कांग्रेस को मिली थी, दूसरे नंबर पर शिवसेना (यूबीटी) रही थी, जिसे 9 सीटें मिलीं और शरद पवार की एनसीपी ने 8 सीटों पर कब्जा किया था। जबकि, शिवसेना (यूबीटी) 21, कांग्रेस 17 और एनसीपी (शरद पवार) सिर्फ 10 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

20 अगस्त को एमवीए करेगा चुनाव अभियान की शुरुआत
महाराष्ट्र की विपक्षी महा विकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मुंबई में कांग्रेस की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के प्रभारी महासचिव रमेश चेन्निथला के मुताबिक इसके लिए राहुल गांधी और खड़गे भी मुंबई पहुंचेंगे।

इस कार्यक्रम में इंडिया ब्लॉक के सहयोगी के तौर पर उद्धव और शरद पवार को भी बुलाया गया है। इंडियन एक्सप्रेस ने उनके हवाले से बताया है कि '...हमारे सहयोगी उद्धव ठाकरे और शरद पवार भी शामिल होंगे। महाराष्ट्र में यह एमवीए के चुनाव अभियान की शुरुआत होगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+