Maharashtra Election Results 2019: NCP ने कांग्रेस को चौंकाया, 18 सीटों पर आगे
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद आज सभी 288 सीटों पर मतों की गणना चल रही है। प्रदेश में एनसीपी और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमे कांग्रेस बड़े दल के रूप में इस गठबंधन में मैदान में है। लेकिन शुरुआती आंकड़ों के अनुसार एनसीपी जोकि गठबंधन में जूनियर पार्टनर है वह 18 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि अभी ये शुरुआती रुझान हैं, लिहाजा आगे की तस्वीर के लिए इंतजार करना होगा। मतों की गणना के साथ इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।

एग्जिट पोल में पूर्ण बहुमत
टीवी-9 मराठी के अनुसार भाजपा-शिवसेना को 197 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। सीएनएन न्यूज 19-IPSOS कके अनुसार भाजपा शिवसेना को प्रचंड जीत मिलती नजर आ रही है और गठबंधन को 243 सीटों पर जीत मिल सकती है। तकरीबन सभी 11 एग्जिट पोल पर नजर डालें तो भाजपा शिवसेना गठबंधन को तकरीबन 211 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने 211 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
2014 के नतीजे
बता दें कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी,शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। साल 2014 के चुनाव में बीजेपी को 122 सीट मिली थी। वहीं शिवसेना को इस चुनाव में 63 सीटें मिली थी। अगर कांग्रेस की बात करें तो उसे मात्र 42 सीटें मिली थी। शरद पवार की पार्टी एनसीपी को मात्र 41 सीटें मिली थी। बाकी बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे। चुनाव बाद बीजेपी ने शिवसेना के सहयोग से सरकार बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications