ट्विटर पर देवेंद्र फडणवीस ने बदला अपना बायोडाटा, खुद को बताया महाराष्ट्र का सेवक

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर अपने बारे में जानकारी को बदल लिया है। देवेंद्र फडणवसी ने ट्विटर प्रोफाइल पर अपना बायोडाटा कार्यकारी मुख्यमंत्री से बदलकर महाराष्ट्र का सेवक कर लिया है। बता दें कि मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की थी, जिसके बाद प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग गया। वहीं प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद भाजपा और शिवसेना दोनों ने एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ा है।

devendra fadnvis

प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग गया, बावजूद इसके लिए लोगों ने महायुति को पूर्ण बहुमत दिया। मुझे उम्मीद है कि प्रदेश को जल्द ही स्थिर सरकार मिलेगी। महाराष्ट्र में बारिश की वजह से किसानों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में इन मसलों पर जल्द काम करने की जरूरत है।

devendra fadnvis

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की मांग करने लगी। जिसके बाद शिवसेना ने एनडीए से अपना गठबंधन खत्म कर लिया और प्रदेश में एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। वहीं भाजपा नेता सुधीर मुंगटीवार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के लिए शिवसेना को जिम्मेदार ठहराया है, उन्होंने कहा कि यह जनता के फैसले का अपमान है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के राज्यपाल के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कोई भी दल प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर सकी। जिन लोगों ने दावा किया था कि उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या है वो अपने सहयोगी दलों से समर्थन का पत्र हासिल करने में विफल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+