सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरों को साझा करने वालों को महाराष्ट्र साइबर की सख्त चेतावनी, डिलीट कर दें उन तस्वीरों को
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके इस कदम से पूरा सिने जगत और देश स्तब्ध है और किसी को भी इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा है। सुशांत की मौत की खबर चिंगारी की तरह कुछ ही मिनट में सोशल मीडिया पर फैल गई। लेकिन कुछ देर बाद ही सुशांत के शव की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसमे सुशांत का शव उनके कमरे में पड़ा है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के साझा किए जाने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है।
Recommended Video

चेतावनी जारी की
महाराष्ट्र साइबर की नोडल एजेंसी ने सख्त चेतावनी जारी की है। इसमे कहा गया है कि अगर कोई भी सोशल मीडिया पर सुशांत के शव की तस्वीरें साझा करता है तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। महाराष्ट्र साइबर की ओर से कई ट्वीट करके इस बारे में चेतावनी दी गई है। जिसमे कहा गया है कि इस तरह की तस्वीरें साझा करना ना सिर्फ गलत है बल्कि गैरकानूनी भी है। ऐसे में अगर कोई भी इन तस्वीरों को साझा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डिलीट कर दें तस्वीरें
महाराष्ट्र साइबर की ओर से कहा गया है कि जिन लोगों ने इन तस्वीरों को साझा किया है, वह इन तस्वीरों को डिलीट कर दें और आगे से ऐसा करने से बचें। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी प्रणय अशोक ने कहा कि सुशांत की मौत आत्महत्या की वजह से हुई है, हम मामले की जांच कर रहे हैं, उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं, जिसमे आरोप है कि सुशांत की मौत के पीछे कोई साजिश हो सकती है। उनके पिता और मामा ने इस मामले की जांच की मांग की है।

बेहतरीन फिल्मों में किया काम
बीते सालों में डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, काई पो चे और छिछोरे जैसे कुछ फिल्मों में लीड भूमिका निभाई। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। बता दें, सुशांत ने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। सुशांत की दूसरी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' थी। इस फिल्म में उन्होंने एक रोमांटिक लड़के का किरदार प्ले किया था।












Click it and Unblock the Notifications