महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार कल, सुबह 11 बजे महाराष्ट्र राजभवन में कार्यक्रम: सूत्र

मुंबई, 08 अगस्त: एक महीने से ज्यादा वक्त बिताने के बाद अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक एकनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार सुबह (09 अगस्त) 11 बजे महाराष्ट्र राजभवन में हो सकता है। खबरों की मानें तो डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को पास गृह विभाग मिलने की उम्मीद है। वहीं कैबिनेट में कम से कम 15 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

Recommended Video

    Maharashtra Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार, जानें कौन बनेगा गृह मंत्री | वनइंडिया हिंदी*Politics
    Maharashtra cabinet expansion

    अब होगा शिंदे कैबिनेट का विस्तार

    अंदरखाने से आई खबरों के अनुसार महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील भी शिंदे कैबिनेट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। दरअसल, महाविकास अघाड़ी गठबंधन और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने अपने साथ पार्टी के विधायकों को साथ लेकर बीजेपी के साथ गठबंधन कर महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन किया था। ऐसे में अब सीएम पद की शपथ लेने के करीब एक महीने बाद अब महाराष्ट्र की शिंदे सरकार अपना कैबिनेट विस्तार करने जा रही है।

    शिंदे सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना

    30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री की शपथ ली थी, जबकि देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम की। ऐसे में दोनों मंत्री दो सदस्यीय कैबिनेट के रूप में कार्य कर रहे हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने पर विपक्ष के नेता अजित पवार सहित कई विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमलावर हैं। एनसीपी नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा था कि एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार तब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर सकती, जब तक कि उन्हें दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिल जाती।

    वहीं फडणवीस ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अजीत पवार विपक्ष के नेता हैं। उन्हें ऐसी बातें कहनी होंगी। अजीत दादा आसानी से भूल जाते हैं कि जब वह सरकार में थे, तो पहले 32 दिनों में सिर्फ पांच मंत्री थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+