पाकिस्तानी चीनी को चुन-चुनकर बनाया जा रहा निशाना, दी आग लगाने की धमकी
मुम्बई: महाराष्ट्र में पाकिस्तानी चीनी बवाल का कारण बन चुकी है। दरअसल मोदी सरकार के पाकिस्तान से चीनी आयात करने के फैसले पर महाराष्ट्र में हंगामा हो रहा है। इसको विपक्ष तो हंगामा कर ही रहा था लेकिन अब इसमें बीजेपी के एक मंत्री भी कूद पड़े हैं और उन्होंने कारोबारियों को धमकी भी दी है।

बीजेपी के मंत्री ने उन व्यापारियों को चेताया जिन्होंने सरकार से छूट मिलने के बाद पाकिस्तान से चीनी मंगवाया है। टेक्सटाइल मंत्री सुभाष देशमख ने ऐसे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है जिन्होंने पाक से चीनी मंगवाई है। जबकि इसके बाद महाराष्ट्र मे चीनी गोदामों पर हमले की खबरें भी आयी हैं जिनमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना का हाथ बताया जा रहा है।
वहीं, कांग्रेस ने केंद्र के इस फैसले की आलोचना की है और प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने बीजेपी पर हमला बोला है। जबकि राज्य के कई चीनी गोदामों में एनसीपी और कार्यकर्ताओं द्वारा हमले की खबरें भी हैं। एनसीपी के कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर थाने के एक गोदाम में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है।
उनपर आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने पाक से आयात की गई करीब 2000 मीट्रिक टन चीनी को बर्बाद कर दिया। यही नहीं इन लोगों ने गोदाम को जलाने की धमकी भी दी।












Click it and Unblock the Notifications