VIDEO: महाराष्ट्र के युवराज ने सीटी बजाकर सुनाया, 'ऐ मेरी जोहरा जबीं', लोग बोले- अद्भुत है ये तो

VIDEO: महाराष्ट्र के युवराज ने सीटी बजाकर सुनाया, 'ऐ मेरी जोहरा जबीं', लोग बोले- अद्भुत है ये तो

मुंबई। ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो अलग तरह की प्रतिभा रखते हैं लेकिन बहुत लोग उनको नहीं जानते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब युवराज पटेल नाम के शख्स का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ये आर्टिस्ट सीटी बजाते हुए पूरा गाना सुना रहे हैं। काफी बेहतरीन तरीके से युवराज ने ये किया है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।

दयानंद कांबले ने ट्विटर पर शेयर किया है वीडियो

दयानंद कांबले ने ट्विटर पर शेयर किया है वीडियो

महाराष्ट्र सरकार के इंफोर्मेशन और पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल दयानंद कांबले ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि औरंगाबाद के आर्टिस्ट ऐ मेरी जोहरा जबी को सीटी बजाते हुए सुना रहे हैं। जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

दयानंद कांबले के इस वीडियो को शेयर करने के बाद इस पर हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं और इसे अद्भुत, कमाल, बेहतरीन कह रहे हैं। एक यूजर ने तो लिखा है कि एक बार सुनना शुरू करने के बाद इसे बीच में छोड़ना मुश्किल है। मैं तो इसमें खो ही गया। लाखों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं।

अपने समय का सुपर हिट गाना है ऐ मेरी जोहरा जबीं

अपने समय का सुपर हिट गाना है ऐ मेरी जोहरा जबीं

'ऐ मेरी जोहरा जबीं, तुझे मालूम नहीं.. तू अभी तक है हसीं और मैं जवां' 1965 में आई फिल्म वक्त का गाना है। ये गाना हिन्दी सिनेमा के हिट गानों में गिना जाता है। ये गाना मशहूर शायर साहिर लुधयानवी ने लिखा था। जिसे महान गायक मन्ना डे ने गाया था और महान अभिनेता बलराज साहनी पर इसे फिल्माया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+