महाराष्ट्र में डगमागाने लगी अघाड़ी सरकार, कांग्रेस नेता ने सोनिया को लेटर लिखकर NCP पर लगाया ये गंभीर आरोप
split in maharashtra government: महाराष्ट्र में शिवसेना (Shiv Sena), कांग्रेस (Congress) और एनसीपी (NCP) के महाअघाड़ी गठबंधन (Maharashtra Aghadi) की तीन पहियों की सरकार डगमगाने लगी है क्योंकि तीनों पार्टियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अघाडी सरकार के बीच ये टूट शिवसेना नहीं बल्कि एनसीपी और कांग्रेस के बीच होती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, मुंबई कांग्रेस रीजनल कामेटी के महासचिव विश्वबंधु राय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पत्र लिखा है और एनसीपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं वो क्या हैं आरोप?

एनसीपी कांग्रेस पार्टी को दीमक की तरह कमजोर कर रही
महाराष्ट्र में मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय ने महाविकास अगाड़ी (एमवीए) सरकार के व्यवहार पर सवाल उठाया है। हाल ही में उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी एक पत्र लिखा है और आरोप लगाया है कि शरद पवार की एनसीपी कांग्रेस पार्टी को दीमक की तरह कमजोर कर रही है।
Recommended Video

साजिश के तहत कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रही है
विश्वबंधु राय ने अपने पत्र में ये भी लिखा है कि एनसीपी और एमवीए सरकार सोची समझी साजिश के तहत कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रही है।इतना ही नहीं वो अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। हम इसे रोकने में असफल हो रहे हैं। उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र की एमवीए सरकार का एक साल खत्म हो गया है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार में सहयोगी के रूप में बनी हुई है। शिवसेना और एनसीपी महाराष्ट्र में सरकार चलाने की भूमिका में नजर आते हैं। कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों को महाराष्ट्र सरकार में जमीनी स्तर पर संगठन का कोई काम नहीं मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को आम जनता के साथ-साथ मंत्रियों के विभाग की भी जानकारी नहीं है।

एनसीपी कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रही है
विश्वबंधु राय ने लिखा कि 2019 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादों पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। पार्टी से पलायन को रोकने के लिए कुछ ठोस कदम आवश्यक हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है, 'हमारे सहयोगी रणनीति बनाकर हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।'

एनसीपी कांग्रेस के वोट बैंक पर लगा रही सेंध
सोनिया को लिखे अपने पत्र में कांग्रेस महासचिव ने भी कहा है, 'हम इसे रोकने में विफल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य की जनता से किए गए वायदों पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। पार्टी से पलायन रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। 'राय ने लिखा है कि शिवसेना और एनसीपी कांग्रेस के वोट बैंक को अपनी तरफ खींचने में सफल हो रहे हैं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications