महाराष्ट्र: नाला-सोपारा में थर्मोकोल फैक्ट्री में लगी आग
मुंबई। मुंबई के पास नाला-सोपारा में थर्मोकोल फैक्ट्री में आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मॉल में लगी आग पर 56 घंटे बाद पाया गया काबू
बीते हफ्ते मुंबई के सिटी सेंटर मॉल में आग लग गई थी जिसे करीब 56 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने रविवार तड़के बुझाया। अधिकारी ने बताया कि यह हाल के समय में शायद शहर का सबसे लंबा दमकल अभियान था। इस माह के शुरू में दक्षिण मुंबई के कटलरी बाजार में लगी आग को बुझाने में करीब 45 घंटे लगे थे। मध्य मुंबई के सिटी सेंटर मॉल की दूसरी मंजिल पर बीते गुरुवार को रात आठ बजकर करीब 50 मिनट पर आग लग गई थी।












Click it and Unblock the Notifications