महाराष्ट्र: हादसे का शिकार हुआ पिकअप वाहन, 7 लोगों की मौत, 15 घायल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के यवतमाल रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। घटना में लगभग 15 लोगों के घायल होने की खबर है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब लोगों से भरा ये वाहन सड़क पर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया है। मौके पर लोगों ने पहुंच कर गाड़ी में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।













Click it and Unblock the Notifications