Mahakumbh 2025 में मुस्लिम लड़की का तिलक, संगम में डुबकी, फूलों से स्वागत, जानिए कौन है शबनम शेख?
Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश की पावन नगरी प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ जारी है। लाखों की संख्या में रोजाना श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान के लिए महाकुंभ में शामिल हो रहे हैं। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में मुस्लिमों की एंट्री पर बैन की डिबेट चल रही है। इस बीच एक मुस्लिम लड़की के महाकुंभ में शामिल और स्नान करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन गया।
महाकुंभ में शामिल हुई इस मुस्लिम लड़की का नाम शबनम शेख (Shabnam Shaikh) है। शबनम पिछले साल आयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने राम मंदिर में दर्शन किए थे। शबनम मुंबई से पद यात्रा करते हुए आयोध्या रामलला के दर्शन के लिए आई थीं। इस बीच अब महाकुंभ के आयोजन में शामिल होकर एक बार फिर शबनम शेख की जमकर चर्चा हो रही है।

Mahakumbh 2025: कौन हैं मुस्लिम लड़की शबनम शेख?
23 साल की शबनम शेख, मुंबई की रहने वाली हैं, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। फिलहाल महाकुंभ में दो दिन ठहरने के बाद शबनम वापस मुंबई चली गई है। बताया जा रहा है कि शबनम फरवरी में फिर से महाकुंभ में आ सकती हैं।
ये भी पढ़ें: 'IITian Baba मवाली और आवारा...', जूना अखाड़े के महंत ने दिया बड़ा बयान, बोले- उसे अखाड़े से भगाया गया
हालांकि लोगों के मन में सवाल है कि महाकुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश पर सख्ती के बावजूद शबनम कैसे पहुंची तो आपको बता दें कि एक संत ने ही उन्हें अपने शिविर में ठहरने का न्योता दिया था, जिसके बाद उन्होंने शांति से महाकुंभ में प्रवेश करते हुए संतों के साथ शिविर में ठहरकर और स्नान करके लौट गईं।
Mahakumbh 2025: माथे पर तिलक और फूलों से स्वागत
मालूम हो कि महाकुंभ क्षेत्र में अयोध्या की तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु आचार्य परमहंस दास ने शबनम ठहरने की व्यवस्था की। जिनका शिविर मेले क्षेत्र में सेक्टर 16 में लगा हुआ है। इसी के साथ शबनम का तिलक लगाकर और फूलों की बरसात करते हुए स्वागत भी किया गया।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: राष्ट्रपति मुर्मू, धनखड़, PM मोदी और शाह के महाकुंभ जाने की आ गई डेट, जानिए कब करेंगे स्नान?
Mahakumbh 2025: अभी चार प्रमुख शाही स्नान बाकी
मालूम हो कि महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में सोमवार देर रात (20 जनवरी) तक 8.81 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। महाकुंभ में लगभग 45 करोड़ भक्तों के शामिल लेने की उम्मीद है। वहीं अभी चार प्रमुख शाही स्नान अभी होने बाकी है। 29 जनवरी (मौनी अमावस्या), 3 फरवरी (बसंत पंचमी), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महा शिवरात्रि) शामिल हैं। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications