'IITian Baba मवाली और आवारा...', जूना अखाड़े के महंत ने दिया बड़ा बयान, बोले- उसे अखाड़े से भगाया गया
IITian Baba Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में साधु-संतों ने हिस्सा लिया है। इस बार महाकुंभ में कुछ बाबा काफी चर्चित हो गए हैं। एक ऐसा ही नाम है अभय सिंह, जिन्हें आईआईटियन बाबा के नाम से पहचाना जाने लगा है।
अभय सिंह, जो आईआईटी मुंबई से पढ़े हैं। आईआईटियन बाबा अभय सिंह के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। लेकिन उनके इस वायरल होने के बाद जूना अखाड़े के कई संत उन पर भड़क गए हैं। अखाड़े के अध्यक्ष ने उन्हें मवाली तथा आवारा तक कह दिया।

अभय सिंह बाबा नहीं, मवाली और आवारा
जूना अखाड़े के अध्यक्ष महंत डॉ. करणपुरी महाराज ने एनडीटीवी से बात करते हुए अभय सिंह को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अभय सिंह किसी साधु के रूप में नहीं, बल्कि एक मवाली और आवारा आदमी है।
महाराज ने यह भी कहा कि वह जगह-जगह रुककर खाता रहता था और टीवी पर बकवास करता था। उन्होंने यह भी कहा कि अभय सिंह जैसे लोग अखाड़े की छवि को खराब कर रहे थे। इस कारण सच्चाई पता चलने पर अखाड़े ने से उसका भगा दिया गया।
महाराज ने यह भी बताया कि अभय सिंह अखाड़े में घूमते हुए आया था। उसने सोमेश्वर पुरी का नाम लिया और बस सुना-सुनाया नाम लेकर महाकुंभ में घूमता रहा। महाराज का कहना था कि वह एक आवारा व्यक्ति था, जो खा-पीकर महाकुंभ से भाग जाता था।
अखाड़े ने IITian Baba को निष्कासित करने का किया दावा
जूना अखाड़े ने अब यह दावा किया है कि अभय सिंह को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। अखाड़े के प्रमुख ने अभय सिंह पर अनुशासनहीनता और गुरु के बारे में गलत बातें कहने का आरोप लगाया। कहा गया है कि अभय सिंह जब तक गुरु का सम्मान करना नहीं सीखेंगे, तब तक उन्हें अखाड़े में प्रवेश नहीं मिलेगा।
वहीं, एक चैनल से बात करते हुए अभय सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि वह किसी अखाड़े से जुड़े हुए नहीं हैं। उनका कहना था कि वह महाकुंभ में सोमेश्वर पुरी के माध्यम से पहुंचे हैं, जो उन्हें वाराणसी में मिले थे और फिर उन्हें महाकुंभ लेकर आए।












Click it and Unblock the Notifications