'चक्र नहीं उठा सकते, कानून के दायरे में लड़ेंगे केस', महाभारत के कृष्ण ने IAS पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Nitish Bhardwaj Files Complaint Against Wife: मशहूर सीरियल महाभारत के कृष्ण नितीश भारद्वाज ने अपनी अलग हो चुकी पत्नी स्मिता गाटे के खिलाफ 'मानसिक उत्पीड़न' का आरोप लगाया है।
उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि मुझे यह केस कानून के दायरे में रहकर लड़ना होगा। मैं ऐसा कर रहा हूं। मुझे भारत के कानून पर भरोसा है।

स्मिता गाटे ने मेरे खिलाफ रची साजिश- नीतीश भारद्वाज
नितीश भारद्वाज ने कहा कि स्मिता गाटे भारद्वाज ने जो साजिश रची है, उसके सारे सबूत मैंने दे दिए हैं। मुंबई में फैमिली कोर्ट के सामने मुझे मेरी बेटियों से दूर रखा गया। जब हिरासत के लिए दलीलें शुरू होंगी, तो हम सबूतों को अपनी दलीलों का आधार बनाएंगे।
वरिष्ठ महिला अधिकारी कर रही मामले की जांच
वहीं, भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में शिकायत मिली है। मामले की जांच वरिष्ठ स्तर की महिला अधिकारी कर रही हैं। इस मामले में कई मुद्दे हैं। महिला अधिकारी सभी मामले के तथ्य की जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगी।
भारत की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा
नीतीश भारद्वाज ने कहा कि आप किसी को दुर्योधन बनने से रोक थोड़े ना सकते हैं। लोकतंत्र व्यवस्था में एक सीमा होती है। इस सीमा में रहते हुए उलझनों को सुलझाना पड़ता है। आज आप चक्र नही उठा सकते। वो मेरा संस्कार नहीं है। इसलिए इस कानून व्यवस्था के दायरे में रहते हुए मुझे यह केस लड़ना होगा। मुझे अपने देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। और मैं लड़ भी रहा हूं।
चक्रव्यूह में फंसने की चाह नहीं
उन्होंने कहा कि बच्चों से मिलने की चाह है, लेकिन चक्रव्यूह में फंसने की चाह नहीं है। जब उन्हें कहा गया कि पुलिस कमिश्नर की ऑफिस में आ सकती हैं तो क्यों नहीं आईं। थाने में तो नहीं बुलाया गया था उनको। एक सम्मानजनक तरीके से उन्हें बुलाया गया था।
यह भी पढ़ें- Bhopal News: महाभारत में कृष्ण बने अभिनेता नीतीश, IAS पत्नी स्मिता गाटे से परेशान, जांच में जुटी पुलिस












Click it and Unblock the Notifications