मैगी के सैंपल्स को मिली हरी झंडी, फिर से पहुंच सकती है आपके किचन में
नई
दिल्ली। दो मिनट में पकने वाली मैगी एक बार फिर से पकने को तैयार है। नेस्ले इंडिया की मैगी को एफएसएसएआई ने हरी झंडी दे दी है। एफएसएसआई से अप्रूव्ड सीएफटीआरआई की लैब ने मैगी के सैंपल को सुरक्षित पाते हुए उसे हरी झंडी दे दी है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
लैब ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मैगी भारत के फूड सेफ्टी नियमों का पालन करती है। गौरतलब है कि मैगी में निर्धारित मात्रा से अधिक लेड पाये जाने से देश के कई राज्यों में इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गयी है।
मैगी
के सैंपल्स जिसे गोवा भेजा गया था, वहां के डायरेक्टर सलीए वेलजी ने कहा कि सैंपल्स की जांच में मैगी 2011 के फूड सेफ्टी नियमों का पालन करती है। ऐसे में एक बार फिर से उम्मीद लगायी जा रही है कि मैगी बाजार में फिर लौट सकती है।











Click it and Unblock the Notifications