पत्नी खाने में हर रोज खिलाती है तीनों टाइम सिर्फ मैगी, परेशानी पति ने लिया Divorce
पत्नी खाने में हर रोज खिलाती है तीनों टाइम सिर्फ मैगी, परेशानी पति ने लिया Divorce
नई दिल्ली, 31 मई: आपने मैगी तो खाई ही होगी, बच्चों से लेकर बड़े तक सभी मैगी के दिवाने है। लेकिन आपने कभी सुना है कि किसी का तलाक मैगी की वजह से हुआ हो? नहीं ना, लेकिन कर्नाटक के बेल्लारी में ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया था। यहां पति-पत्नी के बीच तलाक की वजह मैगी बन गई। दरअसल, यहां एक पत्नी अपने पति को हर रोज सुबह नाश्ते में, दोपहर के भोजन में और रात के डिनर में सिर्फ और सिर्फ मैगी बनाकर देती थी।
Recommended Video

पत्नी को नहीं आता खाना बनाना
तीन टाइम मैगी खा खाकर पति का दिमाग पक गया और उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी। पति ने बताया कि उसकी पत्नी को खाना बनाना नहीं आता और न ही वो सीखना चाहती। वह सिर्फ मैगी बनाना जानती है। पति की पीड़ा सुनकर कोर्ट ने भी दोनों पति-पत्नी की आपसी रजामंदी से तलाक की अर्जी को स्वीकार कर लिया। इस संबंध में सत्र न्यायालय में न्यायधीश रहे एमएल रघुनाथ ने शुक्रवार को मैट्रीमोनियल केसेज़ पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया।

मैगी ही लाती है खरीदकर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जज एम एल रघुनाथ ने बताया कि 'एक पति ने कोर्ट में इस आधार पर तलाक की अर्जी दे दी कि उसकी पत्नी सिर्फ मैगी बनाना जानती है। वह नाश्ते में, दोपहर के भोजन और रात के खाने के लिए नूडल्स बनाती है। यहां तक कि वो प्रोविजन स्टोर से भी केवल और केवल इंस्टेंट नूडल्स ही खरीदकर लाती है। जज रघुनाथ ने बताया कि इस केस को "मैगी केस" का नाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि आखिरकार आपसी सहमति से दोनों का तलाक हो गया।

यह अजीबोगरीब वजह भी बताई
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जस्टिस एम एल रघुनाथ ने बताया कि इन दिनों छोटी-छोटी बातों पर तलाक की अर्जी डाली जा रही है। शादी के कुछ ही दिनों बाद आपसी तालमेल की कमी के चलते लोग तलाक की अर्जी डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि थाली में गलत जगह नमक डाल देने या शादी के सूट का रंग पसंद नहीं आने के आधार पर भी लोगों ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। जस्टिस रघुनाथ ने कहा कि तलाक के मामलों में जो अर्जी दी जा रही है उसमें अरेंज और लव मैरेज दोनों के समान मामले हैं।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications