कनाडाई मैगजीन के कवर पर तमिल दुल्हन के 'अश्लील' फोटो पर हंगामा
दक्षिण एशिया की शादियों के कल्चर पर केंद्रित इस मैगजीन के कवर पेज पर जिस मॉडल की तस्वीर है, उसकी शादी की ड्रैस से उसकी टांग दिख रही है।
नई दिल्ली: कनाडा से निकलने वाली मैगजीन 'जोड़ी ब्राइडल शो' के मार्च के अंक में कवर पेज पर छपी तमिल दुल्हन की ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया में इसकी आलोचना हो रही है। दक्षिण एशिया की शादियों के कल्चर पर केंद्रित इस मैगजीन के कवर पेज पर जिस मॉडल की तस्वीर है, उसकी शादी की ड्रेस से उसकी टांग दिख रही है, जिसे तमिल दुल्हन की ड्रेस दिखाए जाने पर लोग इसकी मुखालफत कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग लगातार पोस्ट और कमेंट के जरिए इस तस्वीर को अश्लील बता लोग इसके खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश बता रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि किसी देश की कोई मैगजीन कला के नाम पर हमारी संस्कृति पर हमला करती है तो ये गलत है।

क्या है तस्वीर?
जिस तस्वीर को लेकर विवाद है, मैगजीन 'जोड़ी ब्राइडल शो' के कवर पेज पर मॉडल तनुष्का सुब्रमण्यम दुल्हन के लिबास में कुर्सी पर बैठी हैं। तनुष्का तमिल महिलाओं की तरह साड़ी पहने हुए बैठी हैं, इसमें उनकी एक टांग जांघ तक दिख रही है। इसी को लेकर यूजर्स में गुस्सा दिखा रहे है।
क्या कह रहे हैं यूजर्स
तस्वीर पर नाराजगी को लेकर कई तरह का प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जिनमें कुछ इस तरह हैं। एक यूजर का कहना है कि यह तस्वीर महिलाओं को लेकर उनकी मानसिकता को दिखाती है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, यह हमारी संस्कृति के मजाक उड़ाने का एक तरीका है। वहीं कुछ लोगों ने इसका समर्थन भी किया है। एक यूजर ने लिखा, मैं तमिल हूं, और एक क्रिएटिव व्यक्ति होने के नाते मैं इस कॉन्सेप्ट को पसंद करता हूं, इस तस्वीर को बेहद उम्दा तरीके से खींचा और तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications