Madras Day पर अनोखा सेलिब्रेशन, 90 के दशक के सॉन्ग पर थिरके Freshworks कर्मचारी, Video
शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, IT, पर्यटन, ऑटो उद्योग और फिल्मों के प्रोडक्शन में आज चेन्नई शहर का अहम रोल है। 22 अगस्त इस शहर के लिए बेहद खास है। इस दिन मद्रास दिवस (Madras Day) मनाया जाता है। ऐसे में फ्रेशवर्क वीडियो बेहद खास
चेन्नई शरह हर साल 22 अगस्त को स्थापना दिवस मनाता है। इस शरह का अपना इतिहास रहा है। ऐसे में यहां सॉफ्टवेयर क्षेत्र की बड़ी कंपनी फ्रेशवर्क ने अपने कार्यालय में खास तरीके से सेलिब्रेशन किया। जिसका वीडियो कंपनी की ओर से शेयर किया गया है। फ्रेशवर्क कंपनी का विडियो आधुनिक शहर के भूत, वर्तमान और भविष्य तीनों की झलक दिखाता है।
फ्रेशवर्क्स के सीईओ व संस्थापक गिरीश मातृभूमिम का कहना है कि जिस तरह मद्रास अपनी विरासत के प्रति सच्चा रहते हुए विकसित होता है, उसी तरह सॉफ्टवेयर कंपनी फ्रेशवर्क्स ने वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ते हुए शहर की भावना को अपनाया है। कंपनी के सीईओ ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, "फ्रेशवर्क्स चेन्नई में, हर दिन मज़ा आता है लेकिन आज मद्रास दिवस विशेष उत्सव है। सभी को मद्रास दिवस की शुभकामनाएं।"

कंपनी ने एक वीडियो बनाया है जिसमें उसके कर्मचारी 90 के दशक की तमिल फिल्म कधलान के हिट गाने "पेट्टाई रैप" पर नृत्य करते दिख रहे हैं। कंपनी कार्यालय के अंदर शूट किए गए चार मिनट से अधिक के वीडियो का शीर्षक "फ्रेशवर्क्स, प्राउडली 'मेड इन मद्रास'" है।
इतिहास में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार, विजयनगर साम्राज्य के वाइसराय दामरला वेंकटाद्रि नायक ने 22 अगस्त 1639 को मद्रासपट्टनम या चेन्नापट्टनम गांव को ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारियों एंड्रयू कोगन और फ्रांसिस डे (Andrew Kogan and Frances Day) को बेंच दिया था। जिसके बाद शहर का नाम बदला गया। इसिहासकारों के मुताबिक मद्रास दिवस एक खास कॉन्सेप्ट को लेकर शुरू किया गया। जिसमें चेन्नई के इतिहास के जानकार शामिल थे। इनमें इतिहासाकर एस मुथैया, जर्नलिस्ट शशि नायर और एडिटर विंसेंट डी'सूजा शामिल थे। बाद में कुछ वरिष्ठ पत्रकार, इंटरप्रेन्योर भी शामिल हुए।
शहर के पुनर्गठन तीन शताब्दियों के दौरान यहां काफी विकास हुआ। चेन्नई कई कारणों से जाना जाता है जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, IT, पर्यटन, ऑटो उद्योग, फिल्में प्रमुख हैं। मद्रास दिवस में लोग शहर के इसके इतिहास, संस्कृति, समृद्ध विरासत को याद कर जश्न मनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications