मध्य प्रदेश: तीन महिला टीचरों ने स्कूल के खाली कमरे में चार साल की बच्ची से किया गलत काम

मध्य प्रदेश: तीन महिला टीचरों ने स्कूल के खाली कमरे में चार साल की बच्ची से किय गलत काम

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक स्कूल में महिला टीचरों का बच्ची के साथ यौन दुर्व्यहवार का मामला सामने आया है। जिस स्कूल में ये मामला सामने आया है उसे प्रदेश के एक प्रतिष्ठित स्कूल ग्रुप का है। चार साल की बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन महिला अध्यापकों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि स्कूल प्रशासन और आरोपी शिक्षिकाओं ने इन तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

टीचर ने वीडियो भी बनाया

टीचर ने वीडियो भी बनाया

बच्ची के परिजनों की पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक आरोपी टीचरों ने स्कूल समय में बच्ची का यौन शोषण किया और इस दौरान उन्होंने उसका विडियो भी बनाया। पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी तो मामला खुला। साथ ही पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को स्कूल की उन जगहों को दिखाया जहां उसके साथ गलत काम हुआ था। घटना से नाराज बच्चे के अभिवावकों ने आरोपी टीचरों पर हमला करने का प्रयास किया था। तीनों के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो ऐक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

बच्ची के दर्द की शिकायत पर सामने आई बात

बच्ची के दर्द की शिकायत पर सामने आई बात

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से अपने प्राइवेट पार्ट्स में दर्द बता रही थी। जब उससे बात की तो उसने बताया कि उसकी स्कूल टीचरों ने उसके प्राइवेट पार्ट में उंगली डाली और विडियो भी बनाया। बच्ची के रोने पर उन्होंने उसेको मारा भी। इसके बाद परिजान थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के साथ जाकर तीनों तीनों महिला टीचरों को हिरासत में ले लिया।

टीचर बोलीं, बच्ची से वास्ता नहीं

टीचर बोलीं, बच्ची से वास्ता नहीं

आरोपी शिक्षिकाओं मामले को बिल्कुल बेबुनियाद बता रही हैं। एक टीचर ने कहा कि उन्होंने अब तक बच्ची को पढ़ाया ही नहीं है।तो उससे कभी कोई बातचीत ही नहीं हुई। दूसरी आरोपी टीचर नने कहा कि बच्ची ने जो कुछ कहा वह गलत है। मैं सिर्फ प्लेग्रुप स्टूडेंट्स को पढ़ाती हूं। स्कूल के डायरेक्टर भी टीचरों से सहमति जताते हुए कहा कि यह एक बच्ची का आरोप है और मेरा प विश्वास है कि स्कूल में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+