प्रज्ञा ठाकुर के बिगड़े बोल, बोलीं- 'एक विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा इंसान राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता'

नई दिल्ली। अपने बयानों के लिए हमेशा आलोचनाओं का शिकार रहने वाली सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर से ऐसा कुछ कहा है, जिस पर बवाल मचना तय है, उन्होंने कांग्रेस युवराज राहुल गांधी पर बिना नाम लिए एक विवादित टिप्पणी की है, मीडिया से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा व्यक्ति कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता है।

Recommended Video

    Sadhvi Pragya Thakur के फिर बिगड़े बोल, Rahul Gandhi पर दिया विवादित बयान | वनइंडिया हिंदी
    एक विदेशी के पेट से जन्मे इंसान क्या जाने देशप्रेम क्या है?

    एक विदेशी के पेट से जन्मे इंसान क्या जाने देशप्रेम क्या है?

    सांसद ने कहा कि कांग्रेस को अपना गिरेबान देख लेना चाहिए एक बार, उनकी पार्टी में न तो बोलने की सभ्यता है, न तो संस्कार है और न ही देशभक्ति है, मैं तो एक ही बात कहूंगी, उनके नेता दो-दो देशों की सदस्यता लिए हुए है, देशभक्ति आएगी कहां से, एक विदेशी के पेट से जन्मे को क्या समझ आएगा कि देश और देश प्रेम क्या होता है?

    प्रज्ञा ठाकुर को याद आए चाणक्य...

    प्रज्ञा ठाकुर को याद आए चाणक्य...

    प्रज्ञा ठाकुर ने चाणक्य के कथन का जिक्र करते हुए कहा कि चाणक्य ने कहा था कि जो इस भूमि का पुत्र है, यहां जन्मा है, वो ही इस देश की रक्षा कर सकता है, विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कभी कोई राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता है।

    प्रज्ञा ठाकुर ने लगाए कांग्रेस पर यातना देना का आरोप

    प्रज्ञा ठाकुर ने लगाए कांग्रेस पर यातना देना का आरोप

    मालूम हो कि इससे पहले भी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर उन्हें यातना देना का आरोप लगाया था, साध्वी ने कहा था कि कांग्रेस राज में दी गई यातनाओं के कारण उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। अपनी सेहत के बार में बताते हुए उन्होंने कहा था कि पूर्व यूपीए सरकार में उनको शारीरिक यातनाएं दी गई, उनके साथ मारपीट की गई जिस वजह से उनकी एक आंख खराब हो गई।

    मेरी एक आंख की रोशनी चली गई: प्रज्ञा ठाकुर

    मेरी एक आंख की रोशनी चली गई: प्रज्ञा ठाकुर

    प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि मैंने नौ साल तक कांग्रेस की यातनाएं सही, इस दौरान मुझे शरीर पर कई जगह जख्म आए। मेरी आंखों से लेकर मस्तिष्क में मवाद और सूजन आ गया था, इस वजह से मुझे आज भी दाईं आंख से धुंधला दिखता है और बाईं आंख से तो बिल्कुल भी नहीं दिखाई देता, बता दें कि साल 2008 में मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कांग्रेस पर जेल में रहने के दौरान उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+