मध्य प्रदेश: यात्रियों से भरी जीप पलटने से 4 की मौत, 37 घायल
इस हादसे में मरने वालों नें एक महिला और नाबालिग भी शामिल है। बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक ही टायर फट गया
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के उज्जैन के पास के गांव रुनिजा में जीप के पलटने से चार लोगों की हो गई है जबकि इस हादसे में 37 लोग घायल है। मिली खबरों के मुताबिक जीप में यात्रियों की संख्या क्षमता से बहुत ज्यादा थी। जिस वजह से ये हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक जीप में मजदूर सवार थे। यात्रियों ने बताया कि अचानक जीप का टायर फट गया और जीप पलट गई।

मृतकों में एक महिला और नाबालिग शामिल
इस हादसे में मरने वालों नें एक महिला और नाबालिग भी शामिल है। बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक ही टायर फट गया, इसके बाद वह पलट गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी और घायलों को जीप से बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच के मुताबिक जीप का टायर फट जाने की वजह से ड्राइबर ने नियंत्रण खो दिया और ये हादसा हुआ।

14 की जगह 41 लोग बैठे हुए थे
सब इंस्पेक्टर शंकर सिंह के मुताबिक गंभीर रूप से घायल लोगों को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मामूली रूप से घायल लोगों को पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक जीप में केवल 14 यात्रियों के लिए जगह थी लेकिन ड्राइवर को लेकर 41 लोग बैठे हुए थे।

इंदौर में हुआ था सड़क हादसा
आपको बता दें कि थोड़े दिनों पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा सड़क हादसा हुआ था। इंदौर के कनाडिया रोड पर स्कूली बस और ट्रक की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में पांच स्कूली बच्चे और 1 बस ड्राइवर की मौत हो गई थी। ट्रक का स्टियरिंग में कोई खराबी आ गई थी जिस वजह से ये हादसा हुआ था। ये हादसा तब हुआ जब बस बच्चों को लेकर स्कूल से लौट रही थी। बस दिल्ली पब्लिक स्कूल की थी। ट्रक ने बस को सामने से टक्कर मारी थी।
-
MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख तय, सीएम खुद करेंगे जारी, कैसे चेक करें मार्कशीट? -
Mumbai Metro Accident: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बड़ा हादसा, BKC मेट्रो का बीम गिरने से मचा हड़कंप -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications