मध्य प्रदेश: झोपड़ी में रहते हैं विधायक सीताराम, क्षेत्र के लोग चंदा कर बनवा रहे दो कमरों का पक्का मकान
मध्य प्रदेश: विधायक के लिए क्षेत्र के लोग चंदा कर बनवा रहे दो कमरों का पक्का मकान
भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक सीताराम आदिवासी झोपड़ी में रहते हैं। अपने विधायक को झोपड़ी में रहते देख अब क्षेत्र के लोग चंदा कर उनके लिए मकान बनवाने की कोशिश में हैं। वहीं सीताराम भी अपनी पहली तनख्वाह को मकान के लिए इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं। सीताराम आदिवासी मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं, जो परिवार के साथ कच्ची झोपड़ी में रहते हैं।

लोगों की मदद से बन रहा पक्का मकान
सीताराम आदिवासी हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा से चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के रामनिवास रावत को हराया है। दस्तावेजों के मुताबिक, उनके पास कुल जमा 1.10 लाख की संपत्ति है। 55 साल के सीताराम के क्षेत्र लोग जब उनके घर पहुंचे तो उन्हें विधायक का झोपड़ी में रहनापसंद नहीं आया और लोगों ने आपसी सहयोग से पैसे इकट्ठे किए, जिससे सीताराम का पक्का मकान बन रहा है।

लोगों ने दिए 500-1000 रुपए
सीताराम कराहल के पिपरानी गांव के रहने वाले हैं। सीताराम का यह तीसरा चुनाव था। वे लगातार दो चुनाव हारे और तीसरे चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज कर ही ली। उनका रहन-सहन ठेठ गंवई अंदाज का है। वो अक्सर धूप सेंकते हुए झोपड़ी के बाहर पंचायत सगाए दिखते हैं। उनका कहना है कि मकान बनाने के लिए उनके पास पैसा नहीं है लेकिन लोगों ने सहयोग के तौर पर 500-1000 रुपए करके दिए हैं। वहीं विधायक के तौर पर पहली तनख्वाह भी वो मकान में लगा रहे हैं।

बन रहा दो कमरों का पक्का मकान
सीताराम का गांव में अब उनका दो कमरों का छोटा सा पक्का मकान बनाया जा रहा है। विधायक अपनी पत्नी के साथ रहते हैं, उनकी कोई संतान नहीं है। आसपास के लोगों का कहना है कि विधायक से मिलने बाहर से भी लोग आते हैं, इसलिए उनका उन्हें झोपड़ीनुमा घर में रहना ठीक नहीं लहता है।












Click it and Unblock the Notifications