मध्‍य प्रदेश: तीन दिन के मंथन के बाद सीएम कमलनाथ ने बांटे मंत्रियों को विभाग, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर उहापोह की स्थिति अब समाप्त हो गई है। बता दें कि 25 दिसंबर को कमलनाथ के मंत्रिमंडल में 28 मंत्रियों को शामिल किया गया था। इसके बाद शुक्रवार को विभागों का बंटवारा किया गया है। सीएम कमलनाथ ने अपने पास जनसंपर्क और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन रखा है। बाला बच्चन गृह मंत्री होंगे। वहीं तरुण भनोत प्रदेश के नये वित्त मंत्री होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह को नगरीय विकास एवं आवास विभाग जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. गोविंद सिंह को राजस्व जैसा बड़ा महकमा दिया गया है। कमलेश्वर पटेल को भारी- भरकम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आवंटित किया गया है।

मध्‍य प्रदेश: तीन दिन के मंथन के बाद सीएम कमलनाथ ने बांटे मंत्रियों को विभाग, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश की कमजोर स्थिति को देखते हुए अपने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के सहारे में मप्र में निवेश बढ़ाने के लिये औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग सहित रोजगार और कौशल से जुड़े विभाग अपने पास ही रखे हैं। मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क सहित कुल 8 विभाग अपने पास रखे हैं।

यहां देखिए किस मंत्री को कौन सा मिला विभाग

मुख्यमंत्री कमलनाथ-औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, जनसंपर्क विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी , विमानन, लोक सेव प्रबंधन, अप्रवासी भारतीय, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, अन्य विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हो।

डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ - संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा, आयुष विभाग

सज्जन सिंह वर्मा - लोक निर्माण, पर्यावरण विभा

हुकुम सिंह कराड़ा - जल संसाधन विभाग

डॉ. गोविंद सिंह - सहकारिता, संसदीय कार्य विभाग

बाला बच्चन - गृह, जेल व मुख्यमंत्री से संबद्ध

आरिफ अकील - भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण, सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग

बृजेन्द्र सिंह राठौर - वाणिज्यिक कर विभाग

प्रदीप जायसवाल - खनिज साधन विभाग

लाखन सिंह यादव - पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग

तुलसी सिलावट - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

आपको बता दें कि इससे पहले मंत्रियों को बंगला आवंटित कर दिया गया था। शुक्रवार को इसके आदेश जारी हो गए। पूर्व मंत्रियों को उनके सरकारी बंगले खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। जानिए किसीर मंत्री का कौन सा होगा बंगला

  • विजय लक्ष्मी साधौ - बी 11 चार इमली
  • सज्जन सिंह वर्मा - बी 10 चार इमली
  • हुकुम सिंह कराड़ा - बी 21 चार इमली
  • डॉ. गोविंद सिंह - बी 28, 74 बंगला
  • बाला बच्चन - बी 27, 74 बंगला
  • आरिफ अकील - करबला रोड
  • बृजेन्द्र सिंह राठौर - बी 1, 74 बंगला
  • प्रदीप जायसवाल - बी 20 , 74 बंगला
  • लखन सिंह यादव - बी 29, 74 बंगला
  • तुलसीराम सिलावट - बी 7 चार इमली
  • गोविंद सिंह राजपूत - बी 20 चार इमली
  • श्रीमती इमरती देवी - बी 10, 74 बंगला
  • ओमकार सिंह मरकाम - बी 4, श्यामला हिल्स
  • प्रभूराम चौधरी - बी 25 , 74 बंगला
  • प्रियव्रत सिंह - सी 18 शिवाजी नगर
  • सुखदेव पांसे - बी 23, 74 बंगला
  • उमंग सिंघार - बी 9, 74 बंगला
  • हर्ष यादव - बी 13, 74 बंगला
  • जयवर्धन सिंह - बी 3 श्यामला हिल्स
  • जीतू पटवारी - बी 6 चार इमली
  • कमलेश्वर पटेल - बी 12, 74 बंगला
  • लखन घनघोरिया - बी 18, 74 बंगला
  • महेन्द्र सिसोदिया - बी 5 चार इमली
  • पीसी शर्मा - बी 4 चार इमली
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर - बी 31, 74 बंगला
  • सचिन यादव - सी 15 शिवाजी नगर
  • सुरेन्द्र सिंह बघेल - बी 5 श्यामला हिल्स
  • तरूण भनोत - बी 8, 74 बंगला
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+