मध्य प्रदेश: देवास में बड़ा हदसा, भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला इमारत के गिरने के दिन बाद अब मध्य प्रदेश में भी ऐसी एक घटना सामने आई है। मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मध्य प्रदेश के देवास में लाल गेट इलाके के पास दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। इस हादस में अब तक 6 लोगों को बचाया जा चुका है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Recommended Video

      Dewas Building Collapse: Madhya Pradesh में 2 मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबे कई लोग | वनइंडिया हिंदी
      Madhya Pradesh large extent in Dewas two-storey building collapses

      बताया जा रहा है कि इस इमारत में चार भाईयों का अलग-अलग परिवार रहता था। परिवार के 6 सदस्यों को बचा लिया गया है जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन की टीम और पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल गेट के पास स्टेशन रोड की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इमारत का नाम जाकिर शेख आरामशीन नाम था। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है, वहीं फंसे हुए लोगों की तलाश की जा रही है।

      यह भी पढ़ें: पिछले एक हफ्ते में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, दुनिया के 26 फीसदी संक्रमण के मामले अकेले भारत से

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+