बिजनौर विस्फोटः उत्तर-प्रदेश दहला सकता था मध्य प्रदेश से फरार आतंकी
भोपाल। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जेल से एक सिमी के आतंकवादियों का पता लगा है। कहा जा रहा है कि पिछले साल मध्य प्रदेश के खंडवा जेल से फरार हुए थे। फरार चल रहे पांच आतंकवादियों ने इस बार उत्तर प्रदेश को टारगेट किया था। इन आतंकियों की पहचान असलम अय्यूब, जाकिर, महबूब, सलीक, अमजद और एजाजुद्दीन के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि इनका हाथ वर्ष 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में भी है।

ऐसे आए पकड़ मेें
दरअसल, यह आतंकी बम तैयार कर रहे थे। इस दौरान बम तैयार करते वक्त एक बम एक आतंकवादी के हाथ में ही फट गया था। जिसके इलाज के लिए यह लोग एक क्लीनिक आए थे। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर के क्लिनिक पर लेकर आए थे।
जहां से मिली सीसीटीवी फुटेज से इनकी पहचान भी कर ली गई है। पुलिस ने इनके ठिकाने से 9 एम एम की पिस्टल, लैपटॉप, मोबाइल, सिमकार्ड, बम बनाने की सामग्री, गैस सिलिंडर और तीन आईडी कार्ड बरामद किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications