ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फिर साधा कमलनाथ सरकार पर निशाना, कहा- सड़क पर उतर जाऊंगा

ज्योतिरादित्य सिंधिया फिर बोले- सड़क पर उतर जाऊंगा

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। सिंधिया ने कहा है कि जनता के मुद्दों के लिए लड़ता रहूंगा। अगर कांग्रेस पार्टी घोषणा पत्र में किए अपने वादों को पूरा नहीं करेगी तो सड़क पर उतरने से भी पीछे नहीं हटूंगा। कुछ ही दिन के भीतर ये दूसरा मौका है जब सिंधिया ने सड़क पर आ जाने की बात कही है।

madhya pradesh jyotiraditya scindia wont hesitate to protest against kamal nath govt

Recommended Video

    Kamalnath-Jyotiraditya Scindia के बीच जुबानी जंग, क्या है Inside Story | वनइंडिया हिंदी

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, मैं जनता का एक सेवक हूं, जनता के मुद्दों के लिए लड़ाई लड़ना मेरा धर्म है। बीते एक साल से हमने धैर्य रखा। अब अगर घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया जाता है तो हम सड़कों पर प्रदर्शन करने से जरा भी नहीं झिझकेंगे।

    हाल ही में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के गांव में अतिथि अध्यापकों को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा था कि अगर उनकी वादे पूरा करने में नाकाम रही तो वह अपनी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने पर नहीं हिचकिचाएंगे। सिंधिया के इस बयान पर मध्य प्रदेश सीएम कमलनाथ से जब सवाल हुआ था तो उन्होंने कहा था, 'तो उतर जाएं', अब एक बार फिर दोनों कांग्रेस नेताओं में तल्खी दिख रही है।

    कांग्रेस के दोनों नेताओं की इस खींचतान में भाजपा विधायक रमेश मेंदोला भी कूद गए हैं। रमेश मेंदोला ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर उनके प्रति सहानुभूति जताई है और मुख्यमंत्री कमलनाथ के व्यवहार को गलत कहा है। मेंदोला ने पत्र में लिखा, कांग्रेस का वचनपत्र याद दिलाने पर सीएम कमलनाथ ने सार्वजनिक तौर पर आपके लिए जिस तरह की बातें कहीं जो व्यवहार किया वो पीड़ा देने वाला है। मेंदोला ने सिंधिया को इंदौर में हनुमान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हो रहे समारोह में भी आमंत्रित किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+