गांधी जयंती पर प्ले में गोडसे को पहनाई आरएसएस की ड्रेस, पुलिस में शिकायत
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में एक स्कूल प्ले में नाथूराम गोडसे को आरएसएस की ड्रेस में दिखाने का मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। हिन्दू सेवा परिषद संगठन के सदस्यों ने पुलिस में मामले को लेकर शिकायत कराई है। जबलपुर के स्माल वंडर स्कूल में गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के मौके पर बच्चों ने एक प्ले किया था। इस प्ले में गांधी जी के जीवन के दिखाया गया था। साथ ही उनकी हत्या के सीन को भी दिखाया गया था। इसमें एक बच्चा गोडसे बनकर गांधी की वेशभूषा में खड़े बच्चे को गोली मारते हुए दिखाया गया।

स्कूल के प्ले में गोडसे को आरएसएस सदस्य की तरह दिखाने पर कई संगठनों ने एतराज जताया है। इसी को लेकर शुक्रवार को हिन्दू सेवा परिषद संगठन के सदस्य लॉर्डगंज पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामले में शिकायत दर्ज कराई। संगठन ने स्माल वंडर स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर को देशभर में मनाई गई है। देश में इस मौके पर स्कूलों और दफ्तरों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 1948 में उनकी हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications