मध्य प्रदेश: पांच साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या, चाचा गिरफ्तार
सतना। मध्य प्रदेश के सतना में पांच साल के बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में उसके परिवार के लोगों की ही भूमिका सामने आई है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने घटना पर कहा, ये एक दुखद वाकया है। सामने आया है कि बच्चे की हत्या में उसके परिवार के ही लोग हैं। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही का भी मामले सामने आया है। इसकी जांच की जाएगी और जो भी पुलिसकर्मी लापरवाही का दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बच्चे का मंगलवार को अपहरण हो गया था, बाद में उसका शव नाले में मिला था।

सतना के के रहिकवारा गांव में पांच साल के शिवकांत का मंगलवार को घर के पास से लापता हो गया था। शाम छह बजे बच्चे के पिता के भाई के पास फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसने शिवकांत का अपहरण किया है। बच्चे को छोड़ने के लिए उसने दो लाख रुपए की फिरौती मांगी। बुधवार को बच्चे की बोरे में बंद लाश उसके घर से 100 मीटर दूर एक नाले में मिली।
पुलिस ने मामले की जांच के बाद बताया कि रिश्ते के चाचा ने ही बच्चे का अपहरण किया था और हत्या की। पुलिस ने मामले में आरोपी अनुताप प्रजापति और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। सतना में बीते कुछ दिनों में लगातार बच्चों के अपहरण और हत्या के मामले सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications