एमपी के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत अचानक बिगड़ी, मेंदाता में भर्ती, किया गया कोरोना टेस्ट
लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता के डॉक्टरों के मुताबिक लालजी टंडन को बुखार था और यूरीन इंफेक्शन। उनके सभी जरूरी जांच कराए गए हैं और वो अभी आईसीयू में हैं। जानकारी के मुताबिक उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया है और रिपोर्ट निगेटिव है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके स्वास्थ्य को लेकर कामना की है।
Recommended Video

मेदांता लखनऊ के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि राज्यपाल की हालत एकदम ठीक है, चिन्ता की कोई बात नहीं है। उम्मीद है कि रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। आपको बता दें कि टंडन इन दिनों छुट्टी पर अपने घर लखनऊ आए हुए हैं और 19 जून को उनका वापस भोपाल जाने का कार्यक्रम है। इस बीच तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लालजी टंडन उत्तर प्रदेश में बतौर मंत्री कई विभागों का कामकाज भी संभाल चुके हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद नजदीकी लोगों में गिने जाते हैं।
मध्य प्रदेश के राजभवन में मिले थे 11 कोरोना पॉजिटिव
मध्य प्रदेश के राजभवन में मई के आख़िर में एक बाद एक कोरोना के 11 रोगी मिले थे। राजभवन परिसर में रहने वाले एक कर्मचारी के परिजन में सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इससे हड़कंप मचा था। उसके बाद राजभवन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट कराया गया था।
आपको बता दें कि शनिवार को 197 नए केस आने के बाद अब मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार 641 पर पहुंच गई है। प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमित 7 लोगों की मौत की पुष्टि हई है। जिससे राज्य में मौतों की संख्या 447 पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications